मनोरंजन
3 घंटे पहले
3
विचारों
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इस साल ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 1813 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है और इसी के साथ रणवीर सिंह देश के टॉप स्टार्स की कतार में आ खड़े हुए हैं। 'धुरंधरः द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची थी और अब यह ओटीटी पर भी आ चुकी है। दूसरी ओर पहली 'धुरंधर' पहले से ही ओटीटी पर छाई हुई है। 'धुरंधर' जहां नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर मौजूद है, वहीं 'धुरंधर 2' जियोहॉटस्टार पर धूम मचा रही है। दोनों ही फिल्में ओटीटी पर आने के बाद से लगातार ट्रेंड कर रही हैं। मगर इन दोनों को एक 10 महीने पुरानी फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है।
10 महीने पुरानी फिल्म दे रही दोनों 'धुरंधर' को चुनौती
आदित्य धर की दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 'धुरंधर 2' पहले स्थान पर काबिज है। इन दोनों के बीच कुकिंग कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' दूसरे पायदान पर बना हुआ है। वहीं अनिल कपूर का 10 साल पुराना शो '24' चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। पांचवें स्थान पर है सितंबर 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3'। यह कोर्ट रूम ड्रामा लगातार ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग सूची में टिका हुआ है।
नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार दोनों पर मौजूद है 'जॉली एलएलबी 3'
2025 की इस हिट कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद ओटीटी पर दस्तक दी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि जब से यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर आई है, अपना दबदबा बनाए हुए है और लगातार टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिलहाल यह पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही फिल्म
'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म को थिएटर में भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। इसकी कामयाबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 166 करोड़ की कमाई की थी। और अब यह ओटीटी पर भी लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
Comments
0 comment