उपनाम: UAPA
सोपोर में चट्टान के नीचे दबे मिले घातक हथियार, 3 रिमोट कंट्रोल IED समेत भारी जखीरा बरामद
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद की है, वहीं पुंछ में भी एलओसी के पास पांच बारूदी सुरंगों को नष्ट किया गया है।
कर्नाटक में आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, विशाल कुमार गिरफ्तार; FIR में पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का भी जिक्र
कर्नाटक पुलिस ने आतंकी कनेक्शन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े नेटवर्क और कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं।
शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी संगठन, जानें ISI के इस प्रॉक्सी वार का पूरा खेल
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह सिंडिकेट हाइब्रिड वॉरफेयर के जरिए भारतीय युवाओं को बरगलाकर देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया था।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार और हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक साझा अभियान के तहत आतंकियों के दो सहयोगियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि घाटी में अन्य जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
उमर खालिद की जमानत याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस, 27 अगस्त को होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े UAPA मामले में आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को तय की गई है।
पाकिस्तान में बैठे आतंकी मोहम्मद कासिम पर बढ़ा शिकंजा, कटरा-नरवाल धमाकों का है मुख्य आरोपी
जम्मू-कश्मीर में हुए कटरा और नरवाल बम धमाकों के आरोपी आतंकी मोहम्मद कासिम को विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पाकिस्तान में छिपे इस आतंकी को 21 अगस्त तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।
रांची आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला: अब NIA करेगी जांच, 4 राज्यों से जुड़े हैं तार
रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA को सौंप दी गई है। इस मामले में आरोपियों के संबंध चार राज्यों से होने की पुष्टि हुई है।
'भारत में शरिया राज लाना चाहता था PFI', NIA अदालत ने 21 आरोपियों पर तय किए आरोप
पटियाला हाउस स्थित विशेष NIA अदालत ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े 21 आरोपियों के खिलाफ आतंकी साजिश और देश के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप तय किए हैं। इनमें संगठन के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन भी शामिल हैं।