उपनाम: दौसा
दौसा राहुल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: दोस्तों ने ही रची थी साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के दौसा में राहुल उर्फ भानु मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले उसके ही साथी निकले, जिन्हें पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
राजस्थान न्यूज अपडेट: दौसा में ट्रक में लगी आग, भरतपुर में युवक की हत्या से हड़कंप
राजस्थान में सावन की धूम के बीच दौसा के नीलकंठ मंदिर में भक्तों का तांता लगा है, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों से सड़क हादसे और हत्या की खबरें सामने आई हैं।
दौसा में दिखा उत्तराखंड जैसा नज़ारा, बादलों की चादर में लिपटी देवगिरी पहाड़ी बनी आकर्षण का केंद्र
रविवार को हुई बारिश के बाद राजस्थान के दौसा स्थित देवगिरी पहाड़ी का दृश्य पूरी तरह बदल गया, जिसे देखकर लोगों को उत्तराखंड की वादियों की याद आ गई।
दौसा अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, ससुराल और पीहर पक्ष के लोग आपस में भिड़े
राजस्थान के दौसा में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ, जहाँ ससुराल और पीहर पक्ष के लोग आपस में मारपीट पर उतर आए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा।
दौसा में महिला लेखाकार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए जहर देने और प्रताड़ना के आरोप
सिकराय उपकोष कार्यालय में तैनात 25 वर्षीय कनिष्ठ लेखाकार शीतल मीणा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उपकोष अधिकारी और कुछ कर्मचारियों पर प्रताड़ना तथा जहर देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू से जांच कर रही है।
राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि : 'राम-राम सा...' के साथ पिता की राह पर मजबूती से बढ़ रहे सचिन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लोकप्रिय सांसद रहे राजेश पायलट की आज 26वीं पुण्यतिथि है। उनके बेटे सचिन पायलट ने पिता की राजनीतिक विरासत को न सिर्फ संभाला, बल्कि उसे नई ऊंचाइयां भी दीं।
पायलट खेमे की गहलोत पर तीखी तकरार, बोले- 'कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं अशोक गहलोत'
राजस्थान में सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत की सियासी जंग एक बार फिर भड़क उठी है। राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पायलट समर्थक नेताओं ने गहलोत पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी।
नकली खाद-बीज लॉबी से कितना खतरा? भाई जगमोहन मीणा बोले- कुछ भी हो सकता है
कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और नकली खाद-बीज पर कार्रवाई के बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और उनके भाई जगमोहन मीणा के बयान सुर्खियों में हैं। एसीबी की कार्रवाई के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।
बांदीकुई मॉब लिंचिंग: इंसाफ की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ीं सास-बहू, बोलीं- बाबा किरोड़ी के आने पर ही उतरेंगे
दौसा के बांदीकुई में मॉब लिंचिंग के शिकार दिनेश मीणा की मां और पत्नी शनिवार सुबह से पंचायत समिति की पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मौके पर नहीं पहुंचते, महिलाएं नीचे नहीं उतरेंगी।