उपनाम: दिल्ली समाचार
जेएनयू ने उमर खालिद की किताब पर चर्चा कार्यक्रम को किया रद्द, ऑडिटोरियम की बुकिंग निरस्त
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने उमर खालिद की किताब 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर होने वाली चर्चा के लिए ऑडिटोरियम की अनुमति वापस ले ली है। प्रशासन का कहना है कि आयोजकों ने आवेदन के दौरान पूरी जानकारी साझा नहीं की थी।
दिल्ली के जगतपुर में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाई जान, CCTV वीडियो वायरल
दिल्ली के जगतपुर इलाके में स्कूल से घर लौटते समय तीन बच्चे बारिश से भरे ओवरफ्लो नाले में गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दिल्ली: पुलिस ने जब्त की एक करोड़ रुपये से अधिक की अवैध विदेशी सिगरेट, इंडोनेशिया से तस्करी कर लाया गया था जखीरा
दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी ब्रांड की 2.82 लाख से अधिक सिगरेट बरामद की हैं। इन सिगरेटों पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जिसके कारण इनकी बिक्री प्रतिबंधित है।
सांसद पप्पू यादव पर हमले के आरोपी सुमित को मिली जमानत, पुलिस ने निजी मुचलके पर किया रिहा
बिहार के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुमित को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है।
E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे अरविंद केजरीवाल, पुलिस ने रोका तो बीच रास्ते धरने पर बैठे
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
व्हाट्सएप पर लहूलुहान पति की तस्वीर देख कांप गई पत्नी, जंतर-मंतर हिंसा में घायल SI की आपबीती
जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान हमले में घायल हुए सब-इंस्पेक्टर अशोक मीणा की पत्नी ने अपने परिवार की चिंता और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठाए हैं।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, 15 अगस्त तक ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक कई तरह के एरियल प्लेटफॉर्म उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के बाद माफी मांगते हुए भावुक हुई किशोरी, वीडियो जारी कर कही ये बात
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगी है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली: 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 3 हजार से अधिक छात्राओं को मिलीं साइकिलें, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया वितरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी पहल के तहत सरकारी स्कूलों की हजारों छात्राओं को साइकिलें भेंट की हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा और स्कूल तक उनकी पहुंच को और अधिक सुगम बनाना है।
दिल्ली के भारत नगर पार्क में सनसनीखेज वारदात, चाकूबाजी में युवक की मौत और युवती गंभीर रूप से घायल
दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई इस चाकूबाजी में युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में 30 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 30 जुलाई को दिनभर बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, लक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 1 अगस्त से पोर्टल खुलेगा और रक्षाबंधन तक पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाएगी।
दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग: RAF अधिकारी के दावे और 20 जुलाई की घटना पर घमासान
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था और 20 जुलाई की विवादित घटना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें RAF अधिकारी द्वारा डीसीपी नार्थ का नाम लिए जाने के मामले की समीक्षा की जा रही है।
दिल्ली के गांधी नगर में यमुना नदी का कहर, 4 लोग डूबे, एक का शव बरामद
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में यमुना नदी में चार लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया है, जिनमें से एक का शव बरामद हो चुका है जबकि तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूछा- बल प्रयोग की मंजूरी किसने दी?
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने की घटना को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने की मांग की है।