उपनाम: सौर ऊर्जा
सूरज की रोशनी और नैनो तकनीक से होगा कैंसर का इलाज, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को मिला पहला पेटेंट
बिहार के गयाजी में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 12 वर्षों के कड़े शोध के बाद एक ऐसी नैनो तकनीक विकसित की है, जो सौर ऊर्जा के सहारे कैंसर के इलाज और जहरीले औद्योगिक पानी को साफ करने में बेहद प्रभावी है।
राजस्थान की सौर ऊर्जा क्षमता पर टिकी दुनिया की निगाहें, नवंबर में 75 देशों का जुटान
भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 के पहले रोड शो का आयोजन जयपुर में किया गया। इस समिट के जरिए सरकार 2030 तक 500 GW अक्षय ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश बनेगा ग्रीन एनर्जी का नया पावरहाउस, दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रखा भविष्य का खाका
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित 7वें इंटरनेशनल नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्य प्रदेश की ऊर्जा उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने राज्य के ग्रीन एनर्जी हब बनने के संकल्प को दोहराते हुए 2030 तक के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा...
दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने दिखाई मध्य प्रदेश की ऊर्जा शक्ति, कहा- 2030 के लक्ष्य के लिए पूरी तरह तैयार है राज्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में 7वें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में भाग लिया और राज्य की हरित ऊर्जा उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए दिल्ली मेट्रो से सफर किया और एमपी...
घर की छत पर लगवाएं 3 KW का सोलर पैनल, मात्र 20 हजार में पूरा होगा काम, जानें पीएम सूर्य घर योजना की पूरी जानकारी
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से अब आप अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल बेहद कम खर्च में लगवा सकते हैं, जिसमें सब्सिडी और आसान लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
सोलर पैनल की उम्र होगी 20 साल से ज्यादा, बस अपनाएं सफाई के ये आसान और असरदार तरीके
अगर आपके घर में भी सोलर पैनल लगा है और आप उसकी कार्यक्षमता को लेकर परेशान हैं, तो इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के इन खास सुझावों को अपनाकर आप उसकी उम्र दोगुनी कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर योजना: अब बिजली बिल की चिंता छोड़ें, घर की छत से पाएं ₹78000 तक की सरकारी मदद
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए अब आम नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर न केवल 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि ₹78000 तक की सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं।
सोलर पैनल की देखभाल में न बरतें लापरवाही, वरना हो सकता है भारी नुकसान
घर पर लगे सोलर पैनल की नियमित सफाई और सही देखभाल बहुत जरूरी है, वरना वे 5 से 7 साल में खराब हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि छोटी सी सावधानी से आप पैनल की उम्र बढ़ा सकते हैं और बिजली बिल से लंबे समय तक छुटकारा पा सकते हैं।
गर्मी में नहीं, इस मौसम में होता है सोलर पैनल से सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन; हैरान कर देगा ये सच
आमतौर पर माना जाता है कि चिलचिलाती गर्मी में सोलर पैनल सबसे ज्यादा बिजली बनाते हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्य कुछ और ही हैं। सोलर पैनल की कार्यक्षमता अत्यधिक तापमान में कम हो जाती है।
फलोदी की किसान पप्पू देवी का कमाल: 23 बीघा बंजर जमीन पर सोलर प्लांट से हर महीने 18 लाख की कमाई
राजस्थान के फलोदी जिले की किसान पप्पू देवी ने अपनी बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर एक मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के जरिए वे हर महीने लाखों रुपये कमा रही हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार दे रही हैं।
खेतों में दिन-रात बिजली, सिंचाई की चिंता खत्म! PM कुसुम योजना से ₹493200 की छूट, बदलेगी किसानों की तकदीर
पीएम कुसुम योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी मिल रही है। 7.5 HP कनेक्शन पर सरकार ₹4,93,200 की सब्सिडी दे रही है और किसान को सिर्फ ₹54,800 खर्च करने होंगे।
नई सरकार के 60 दिन पूरे, सीएम सम्राट चौधरी ने ढाई लाख घरों में सोलर लगाने की शुरुआत की
बिहार में नई सरकार के 60 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1512 करोड़ रुपये की लागत से ढाई लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ऊर्जा...
पक्का घर हो या फूस की झोपड़ी, सभी पात्र बीपीएल परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर सिस्टम
बिहार सरकार राज्य के 50 लाख से अधिक बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर सिस्टम देने की तैयारी में है। घर पक्का हो, कच्चा हो या फूस का, सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
अंबाला एसडी कॉलेज का 'वेस्ट टू वेल्थ' मॉडल, वर्मी कंपोस्ट के साथ जल और ऊर्जा की बचत भी
अंबाला के सनातन धर्म कॉलेज ने मंदिरों और परिसर के जैविक कचरे को वर्मी कंपोस्ट खाद में बदलने के साथ-साथ वर्षा जल संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया है। यह खाद लोगों को निशुल्क भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सौर ऊर्जा-10: 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन से उपकरण चलेंगे और कैसे लगवाएं? जानें पूरी जानकारी
सौर ऊर्जा सीरीज की आखिरी कड़ी में जानिए कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए पर्याप्त माने जाने वाले 3 किलोवॉट सोलर सिस्टम को लगवाने के लिए कितनी छत चाहिए और यह कैसे काम करता है। विशेषज्ञ भावना त्यागी इससे जुड़े सवालों का जवाब दे रही हैं।