उपनाम: संपत्ति कुर्क
प्रयागराज: माफिया दिलीप मिश्रा की सवा करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क
प्रयागराज पुलिस ने माफिया और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई एक करोड़ ग्यारह लाख चौबीस हजार रुपये की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया है। यह संपत्ति उसने अपनी भाभी और बहू के नाम पर खरीदी थी।
मऊ में गैंगस्टर नवीन सिंह पर शिकंजा, ढोल-नगाड़ों के बीच प्रशासन ने जब्त की करोड़ों की जमीन
मऊ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर नवीन सिंह उर्फ रिंकू सिंह की अपराध से अर्जित 6 करोड़ 80 लाख 32 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: SBI के पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन पर ईडी की कार्रवाई, 3.01 करोड़ की संपत्ति कुर्क
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन की करीब 3.01 करोड़ रुपये की चल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 481 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।
शराब और डीएमएफ घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा की 1400 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कुर्क
छत्तीसगढ़ शराब और डीएमएफ घोटाले में ED ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है, जबकि चार घोटालों से करीब 4000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप है।