उपनाम: सिपाही भर्ती परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह बेनकाब, ब्लूटूथ की आवाज ने खोली पोल; चार धरे गए
मुजफ्फरपुर पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल कराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की तैयारी थी, बेगूसराय पुलिस के इनपुट पर समस्तीपुर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्य दबोचे
समस्तीपुर में केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही और कक्षपाल भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुए।
बिहार सिपाही भर्ती: करीब 5.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, गड़बड़ी के आरोप में 7 गिरफ्तार
केंद्रीय चयन पर्षद ने 4,236 पदों के लिए दो पाली में लिखित परीक्षा आयोजित की, जिसमें करीब 5.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार के आरोप में 7 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि पटना के पास ट्रेन की कमी को लेकर हुए उपद्रव में 6 लोग पकड़े गए।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026: आसान दिखे पेपर में विज्ञान और तार्किक सवालों ने उलझाया, जानें कटऑफ का गणित
समस्तीपुर में उत्पाद सिपाही और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पेपर का स्तर 'इजी टू मॉडरेट' रहा, लेकिन विज्ञान और कथन-आधारित ऊंचे स्तर के सवालों ने अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा ली।
पाटलिपुत्र स्टेशन उपद्रव: क्या वाकई ट्रेन लेट होने से भड़के परीक्षार्थी या परदे के पीछे थी सोची-समझी साजिश?
पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों की भीड़ में हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में रेल आईजी समेत पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रशासन इसे महज परीक्षा की अव्यवस्था नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों की सुनियोजित साजिश मान रहा है और जांच के लिए एसआईट...
भोजपुर की एकेडमी का कमाल, बिहार पुलिस में एक साथ 60 युवाओं का चयन, 10 बेटियां भी बनीं सिपाही
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में भोजपुर की हिंदुस्तान फिजिकल एकेडमी से 60 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 50 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। इस सफलता ने पूरे जिले का गौरव बढ़ा दिया है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में जबरदस्त होड़, एक-एक पद के लिए 89 दावेदार मैदान में
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जिसमें 32,679 पदों के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50% छूट
यूपी सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर बसों में 50 फीसदी किराया छूट देने का ऐलान किया है। लखनऊ में तीन दिन चलने वाली परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले 6 जून को होगी रिहर्सल, सीएम योगी ने दिए अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की और 6 जून को रिहर्सल करने को कहा। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।