बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026: आसान दिखे पेपर में विज्ञान और तार्किक सवालों ने उलझाया, जानें कटऑफ का गणित करियर एक महीने पहले 20
समस्तीपुर में उत्पाद सिपाही और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पेपर का स्तर 'इजी टू मॉडरेट' रहा, लेकिन विज्ञान और कथन-आधारित ऊंचे स्तर के सवालों ने अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा ली।

समस्तीपुर जिले में रविवार को केंद्रीय चयन परिषद बोर्ड की ओर से बिहार मध्य निषेध विभाग के उत्पाद सिपाही, जेल वार्डर एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो पालियों में हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। शहर समेत अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा दिखाई दिया।

दूर-दराज के जिलों भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और नवगछिया सहित कई इलाकों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखते दिखे।

परीक्षा के बाद बदला मौसम

परीक्षा समाप्त होते ही अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच जब अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर अलग-अलग भाव साफ झलक रहे थे। कुछ उम्मीदवार खासे उत्साहित नजर आए, जबकि कुछ सवालों के स्तर को लेकर चिंतित दिखे।

अभ्यर्थियों की राय: इजी टू मॉडरेट रहा पेपर

परीक्षा के बाद बातचीत में भागलपुर से आए रमन कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर कोचिंग संस्थानों में कराई जाने वाली तैयारी के अनुरूप ही रहा। उन्होंने करीब 80 प्रश्न हल किए, लेकिन कुछ सवाल छोड़ने पड़े, क्योंकि उन्हें नेगेटिव मार्किंग की सही जानकारी नहीं थी।

पूर्णिया से पहुंचे विकास कुमार का कहना था कि देखने में पेपर का स्तर ऊंचा लग रहा था, मगर कुल मिलाकर इसे इजी टू मॉडरेट कहा जा सकता है। उनके मुताबिक सबसे ज्यादा सवाल विज्ञान विषय से पूछे गए, जिनमें बायोलॉजी से जुड़े प्रश्न अधिक संख्या में थे। गणित से सिर्फ चार प्रश्न आए, जिनमें प्रतिशत और लाभ-हानि जैसे टॉपिक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सामान्य सवाल तो आसान थे, लेकिन कुछ प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे।

स्टेटमेंट आधारित सवालों ने बढ़ाई मुश्किल

अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र में कथन-कारक यानी स्टेटमेंट आधारित सवालों ने सबसे अधिक उलझाया। विकास कुमार ने बताया कि कई प्रश्न ऐसे थे जिनमें सही विकल्प चुनने के लिए गहरी समझ जरूरी थी। इसके साथ ही बिहार सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए।

नवगछिया, भागलपुर से आए इजाद यादव ने कहा कि उनकी परीक्षा अच्छी रही, लेकिन असली तस्वीर रिजल्ट आने पर ही साफ होगी। पहली बार इस तरह की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के कारण उनमें उत्साह भी था और दबाव भी।

मजबूत रणनीति वालों को मिलेगी बढ़त

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बाजी वही अभ्यर्थी मारेंगे जिनकी रणनीति मजबूत रही। कुल मिलाकर समस्तीपुर में यह भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, मगर प्रश्नपत्र ने यह स्पष्ट कर दिया कि चयन उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जिनकी तैयारी पुख्ता और रणनीति बेहतर होगी।

रितु चौधरी पाबना की शिक्षा एवं रोजगार रिपोर्टर हैं, जो रिजल्ट, भर्ती और सरकारी नौकरियों पर रिपोर्टिंग करती हैं। परीक्षा परिणाम, नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया की ताजा जानकारी वे सटीकता से देती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उनकी रिपोर्ट्स बेहद उपयोगी हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप