उपनाम: समाजसेवा
बुरहानपुर के मसीहा: पिछले 13 सालों से गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठा रहे फहीम हाशमी
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक समाजसेवी ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। फहीम हाशमी बीते 13 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में शैक्षणिक सामग्री मुहैया करा रहे हैं।
जालौर के 'रक्तवीर' नीतेश भटनागर: एक फोन कॉल पर पहुंचाते हैं खून, निस्वार्थ भाव से बचा रहे सैकड़ों जिंदगियां
जालौर के नीतेश भटनागर अब तक 40 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं और सिर्फ एक कॉल पर जरूरतमंदों को मुफ्त ब्लड उपलब्ध कराते हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा से आज सैकड़ों जिंदगियां बच रही हैं।
विश्व रक्तदान दिवस: 26 साल में 87 बार रक्तदान, कोडरमा के रितेश माधव की मिसाल बनी कहानी
कोडरमा के जेजे कॉलेजकर्मी रितेश माधव ने 26 साल में 87 बार रक्तदान किया है और उनका लक्ष्य 101 बार रक्तदान करने का है। वर्ष 2000 में पटना से शुरुआत करने वाले रितेश आज भी हर तीन-चार महीने में रक्त देते हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जयपुर: समाजसेवी विजय शर्मा की नई पहल, महिलाओं, बुजुर्गों और बेटियों के लिए 14 जून से शुरू होगी निशुल्क वाहन सेवा
समाजसेवी विजय शर्मा ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए 14 जून से भंभोरी क्षेत्र में निशुल्क वाहन सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। विजेश फाउंडेशन की यह पहल जरूरतमंदों को सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराएगी।
प्राथमिक तक पढ़े बंशीलाल राठी ने शून्य से कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, पढ़िए महादानी का प्रेरक सफर
नागौर के खींवसर में जन्मे और चेन्नई को कर्मभूमि बनाने वाले पद्मश्री उद्योगपति व समाजसेवी बंशीलाल राठी का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मात्र प्राथमिक तक पढ़े राठी ने शून्य से कारोबार शुरू कर स्टील और एक्सपोर्ट क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई।
सीतामढ़ी में पार्षद सुधा के खर्च उठाने को आगे आए ग्रामीण, मन्नत मांगने वाले ने सुनाई दिलचस्प बात
सीतामढ़ी की वार्ड पार्षद सुधा कुमारी और उनके परिवार के प्रति ग्रामीणों के गहरे लगाव की कहानी सामने आई है। उनकी जीत के लिए हनुमान जी से मन्नत मांगने वाले वीरेंद्र राय ने परिवार की समाजसेवा का जिक्र किया।