उपनाम: सुखविंदर सिंह सुक्खू
एंट्री टैक्स विवाद: पंजाब के रोपड़ में हिमाचल की गाड़ियों से लिया जाएगा टोल, जिला परिषद का फैसला
पंजाब के रोपड़ में हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है, जिस पर अब सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मंडी-चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा का हुआ शानदार आगाज, मात्र 30 मिनट में पूरा होगा सफर, टैक्सी से भी कम पड़ेगा किराया
हिमाचल प्रदेश के मंडी से चंडीगढ़ के बीच नई हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ हो गया है। मात्र 3500 रुपये के किराये में यात्री अब केवल 30 मिनट में चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे, जो सड़क मार्ग से जाने वाली निजी टैक्सी के किराये की तुलना में काफी सस्ता और समय बचाने वाला है...
हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मंडी की सेपूबड़ी और सिरमौरी लोइया समेत सूची में कई खास नाम शामिल
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक यानी GI टैग मिल गया है, जिसके बाद राज्य के कुल पंजीकृत विशिष्ट उत्पादों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में नशे पर नकेल कसने की तैयारी, 19 लाख की मशीन से 5 मिनट में खुलेगा ड्रग्स का राज
बिलासपुर जिला प्रशासन ने एक अत्याधुनिक ड्रग टेस्टिंग सिस्टम खरीदने का फैसला किया है जो मौके पर ही छह प्रकार के नशों की पहचान कर सकेगा।
हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए राहत: सरकार अब आधा ब्याज करेगी माफ, कर्ज के बोझ से मिलेगी मुक्ति
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि ऋण ब्याज सहायता योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज पर सरकार 50 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगी।
अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल के युवा नाविक आदित्य शर्मा की जान गई, जहाज पर थे डेक कैडेट
ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में हमीरपुर के गलोड़ गांव निवासी 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके निधन की पुष्टि हुई।
हिमाचल में अब रातभर खुली रहेंगी दुकानें, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 24 घंटे कारोबार की मंजूरी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर पूरे राज्य में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इससे दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को सुविधा मिलेगी।
हिमाचल में महिलाओं के लिए शुरू हुआ राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, सीएम ने किया लोकार्पण
हिमाचल सरकार ने शिमला के मशोबरा में महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र 'नवजीवन' शुरू किया है, जबकि दूसरा केंद्र मेडिकल कॉलेज टांडा में बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान दो स्तरों पर चलाया जा रहा है।