उपनाम: साइबर क्राइम
कानपुर में 225 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार; 450 म्यूल खातों से 2500 लोग बने शिकार
कानपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को देते थे, जिनके जरिए करीब 225 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ।
स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी देने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ऐसे फंसा जाल में
चंडीगढ़ पुलिस ने स्कूलों और पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 30 वर्षीय सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था।
सोशल मीडिया पर दोस्ती और निवेश का झांसा देकर हड़पे 1.01 करोड़, यूपी पुलिस ने गिरोह के सदस्य को दबोचा
मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 1.01 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों पर देश भर से दर्जनों शिकायतें और करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।
'एक लाख रुपये दो वरना...', युवती की AI से बनाई न्यूड तस्वीर डाक से घर भेजी, WhatsApp पर रिश्तेदारों को भी भेजी
ग्वालियर में एक शख्स ने 24 वर्षीय युवती की AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर लिफाफे में डाक से उसके घर भेजी और एक लाख रुपये की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
OTP बताते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, फौरन बदल लें ये आसान सेटिंग
OTP स्कैम तेजी से बढ़ रहा है और एक छोटी-सी चूक आपका पूरा बैंक बैलेंस उड़ा सकती है। जानिए ठगी से बचाने वाली बैंकिंग, UPI और मोबाइल सिक्योरिटी सेटिंग्स तथा फ्रॉड होने पर उठाए जाने वाले जरूरी कदम।
सहकारी बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गिरी गाज, ₹68 करोड़ के फर्जी खाते का खुलासा, 159 लोगों से ठगी में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जिसने नियमों को दरकिनार कर एक फर्जी खाता खुलवाया। इसी एक खाते के जरिए साइबर ठगों ने देशभर के 159 लोगों से करीब ₹68 करोड़ की ठगी की।