उपनाम: साइबर क्राइम
बॉस स्कैम का पर्दाफाश: चीन और पाकिस्तान से जुड़े साइबर ठगों का नेटवर्क, हजारों ओटीपी का हुआ था खेल
अहमदाबाद पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो बॉस स्कैम के जरिए लोगों और कंपनियों को निशाना बना रहा था। इस मामले में पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और उनके तार पाकिस्तान और चीन से जुड़े पाए गए हैं।
मुंबई में बॉस बनकर की गई बड़ी धोखाधड़ी, सीनियर कर्मचारी से ठगों ने ऐंठे 1.98 करोड़ रुपये
मुंबई में एक निजी कंपनी के सीनियर अधिकारी बनकर साइबर जालसाजों ने जनरल मैनेजर को झांसे में लिया और करीब 2 करोड़ रुपये का चूना लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से 92 फीसदी राशि वापस मिल गई।
पटना के दानापुर में किराये के फ्लैट से चल रहा था साइबर ठगी का अड्डा, एक शातिर गिरफ्तार
पटना के दानापुर इलाके में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो किराये के फ्लैट से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में डिजिटल दस्तावेज बरामद किए हैं।
मेटा इंडिया प्रमुख पर मुकदमा: पीएम मोदी के आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ छेड़छाड़ की गई और अपमानजनक सामग्री फेसबुक व इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने देने के आरोप में मेटा इंडिया के हेड और कई अकाउंट्स पर मामला दर्ज किया है।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी, लखनऊ पुलिस ने दो शातिर साइबर जालसाजों को दबोचा
लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर एक व्यक्ति से 70 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि ये अपराधी फर्जी सिम कार्ड के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोहों की मदद कर रहे थे।
रायपुर में पीतल को प्राचीन सोना बताकर 22.50 लाख की ठगी, मुंबई का अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने मुंबई के एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो पीतल के आभूषणों को पुराना सोना बताकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस गिरोह ने रायपुर के तीन लोगों से कुल 22.50 लाख रुपये की ठगी की थी।
ग्वालियर में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर, 10वीं-12वीं पास युवक अमेरिकन लहजे में कर रहे थे करोड़ों की ठगी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां कम पढ़े-लिखे युवक रात के समय अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी खुद को विदेशी बताकर रोजाना हजारों रुपये ऐंठ रहे थे, जिसकी जांच अब FBI तक पहुंच सकती है।
ऑपरेशन म्यूल हंटर: दुबई से संचालित 160 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड डूंगरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत एक बड़े साइबर अपराधी घनश्याम कलाल को गिरफ्तार किया है, जो दुबई में बैठकर करीब 160 करोड़ रुपये का ठगी का नेटवर्क चला रहा था।
ग्वालियर में सनसनी: ऑनलाइन निवेश के नाम पर सीए को ठगों ने लगाया 21.5 करोड़ का चूना
ग्वालियर के एक 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये की चपत लगा दी है। ठगी का यह सिलसिला दिसंबर 2025 से शुरू होकर जून 2026 तक चला।
हिमाचल: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां का फोन और व्हाट्सएप हुआ हैक, शातिर मांग रहे हैं पैसे
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह का मोबाइल फोन और व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद साइबर अपराधी उनके नाम पर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
बम की झूठी धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, देशभर में भेज चुकी है 200 से ज्यादा फर्जी ईमेल
दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने सरकारी संस्थानों और अधिकारियों को 200 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे थे। महिला की पहचान अहमदाबाद की सीमा लोहुमी के रूप में हुई है।
अजमेर में साइबर ठगी का अनोखा मामला: न ओटीपी शेयर किया, न किया ट्रांजैक्शन, फिर भी खाते से उड़े 4.69 लाख रुपये
राजस्थान के अजमेर में एक दंपति के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने कुल 4.69 लाख रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित दंपति को घटना की भनक तब लगी जब उन्होंने सुबह मोबाइल पर बैंक के मैसेज देखे।
कानपुर में 'मैरिज स्कैम' का भंडाफोड़: AI से बनती थीं दुल्हनों की प्रोफाइल, शादी की चाह में फंसते थे युवक
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो AI, फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और कॉल सेंटर के सहारे शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों रुपये ठगता था।
सोशल मीडिया पर बोलने से पहले सोचें! सुप्रीम कोर्ट के वकील ने बताईं अभिव्यक्ति की आजादी की संवैधानिक सीमाएं
वायरल होने की होड़ में की गई एक अभद्र या मानहानिकारक टिप्पणी कानूनी मुसीबत बन सकती है। सुप्रीम कोर्ट के वकील संदीप मिश्रा से जानिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दायरा, रोस्टिंग और मानहानि का फर्क तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रावधान।
पेपर लीक पर लगाम के लिए सरकार का कड़ा कदम, भारत में 22 जून तक Telegram बंद
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को 22 जून तक अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है। NTA की सिफारिश पर यह फैसला पेपर लीक की अफवाहों और फर्जी प्रश्नपत्रों पर रोक लगाने के मकसद से लिया गया है।