उपनाम: साइबर अपराध
सिंगापुर धोखाधड़ी मामला: 11 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह को अमेरिका से भारत लाई CBI
सीबीआई को सिंगापुर स्कैम केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2013 से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरनेक सिंह को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया है, जहाँ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
रांची में सक्रिय हुआ एटीएम फ्रॉड गैंग, कार्ड फंसते ही एक कॉल से खाली हो सकते हैं आपके बैंक खाते
झारखंड की राजधानी रांची में एटीएम धोखाधड़ी के मामलों में अचानक तेजी आई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि एटीएम में कार्ड फंसने पर वहां लिखे किसी भी संदिग्ध नंबर पर कॉल न करें, वरना आप ढाई लाख रुपये तक गंवा सकते हैं।
226 करोड़ रुपये का डर्टी क्रिप्टो स्कैम: ड्रग्स और आतंकी फंडिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, चार्जशीट में चौंकाने वाली जानकारी
गुजरात की साइबर एजेंसी ने एक विशाल अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार ड्रग्स तस्करी, हवाला और कथित आतंकी फंडिंग से जुड़े हुए हैं। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच का दायरा अब विदेशी खुफिया एजेंसियों तक पहुं...
साइबर ठगी के पीड़ितों पर दोहरी मार, महज ₹500 वापस पाने के लिए भरना पड़ रहा ₹1000 का क्षतिपूर्ति बॉन्ड
मध्य प्रदेश में साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को अपने ही फ्रीज हुए पैसे वापस पाने के लिए भारी-भरकम स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ रही है, जिसे कम करने के लिए अब पुलिस ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।
डॉक्टर वाले कैमरे और दर्जी की सुई का इस्तेमाल, प्रोफेसर ने ऐसे रचा पेपर लीक का हाई-टेक खेल
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। एक प्रोफेसर ने एंडोस्कोपिक कैमरे और सुई की मदद से बिना सील तोड़े प्रश्नपत्र बाहर निकाल लिया और इसे छात्रों को बेच दिया।
व्हाट्सएप पर लीक हुआ 70 प्रतिशत पेपर, आखिर क्यों इस मामले में नहीं लागू होगा एंटी पेपर लीक कानून?
छत्तीसगढ़ की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोषियों पर नया एंटी पेपर लीक कानून लागू होगा, या फिर उन पर सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की...
टोंक पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, 30 लाख की धोखाधड़ी के साथ 7 गिरफ्तार
टोंक में डीएसटी की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को दबोचा है। यह गिरोह फर्जी निवेश लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था और अब तक 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
पीएम मुद्रा लोन के नाम पर बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए ठगने वाले 9 आरोपी पटना में गिरफ्तार
पटना पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है और गिरोह के 9 सदस्यों को दबोच लिया है।
वाराणसी से पकड़ा गया फर्जी SDM: IAS बनकर महिला डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाया, ठगे 3 लाख रुपये
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक महिला चिकित्सक को खुद को आईएएस अधिकारी बताकर 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दबोच लिया है।
अमेरिका: ChatGPT की मदद से रची खौफनाक साजिश, 17 वर्षीय छात्र ने की मां और भाई की निर्मम हत्या
मैसाचुसेट्स में एक 17 वर्षीय लड़के ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर की गाड़ी लेकर भाग निकला जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।
सूरत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की ठगी की जांच में खुला 125 करोड़ का अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड, पटना से 4 गिरफ्तार
गुजरात की साइबर क्राइम पुलिस ने एक साधारण धोखाधड़ी की जांच करते हुए देशभर में फैले 125.39 करोड़ रुपये के बड़े साइबर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 2,456 किलोमीटर पीछा करने के बाद पटना के एक होटल से चार मुख्य आरोपियों को पकड़ा है।
तेलंगाना: पत्नी के फोन में मिली खतरनाक चैट, पति को रास्ते से हटाने के लिए रची गई थी सड़क हादसे की साजिश
महबूबाबाद जिले के एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पति का दावा है कि सोशल मीडिया चैट में उसे जान से मारने और उसकी मौत को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई गई थी।
नागपुर में नाबालिग को बंधक बनाने का मामला: नीलम गोर्हे पहुंचीं थाने, आरोपी के लिए मांगी फांसी
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाने और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद की पूर्व उपसभापति नीलम गोर्हे ने नागपुर के हुड़केश्वर थाने का दौरा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरपुर में एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 69 एटीएम कार्ड के साथ मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एटीएम के पास मदद करने के बहाने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से विभिन्न बैंकों के 69 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
ग्वालियर: सीए के एनजीओ खाते से 21 करोड़ की ठगी, भाजपा नेता पर 2 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप
ग्वालियर के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ हुई 21.05 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच में शाजापुर के भाजपा नेता का नाम सामने आया है। आरोपी ने अपने एनजीओ के बैंक खाते का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को 15 लेयर्स में घुमाया था।