उपनाम: पटना न्यूज़
खान सर की कोचिंग को फिर मिला नोटिस, फायर सेफ्टी मानकों में खामियां मिलने पर सख्त हुआ प्रशासन
पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी की जांच में फिर से कई कमियां पाई गई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने संस्थान को 10 दिनों की मोहलत दी है।
खान सर ने जिसे RO बताकर किया था सम्मानित, वह निकला डाटा एंट्री ऑपरेटर; विपिन सर ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा
खान सर ने अपनी कोचिंग में जिस अभ्यर्थी को रेवेन्यू ऑफिसर बताकर सम्मानित किया था, वह असल में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर निकला। खान सर के मित्र विपिन सर ने वीडियो बनाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, ट्रैक जाम कर रोकी गईं ट्रेनें, पत्थरबाजी से अफरा-तफरी
मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर पाटलिपुत्र स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और पत्थरबाजी की, जिसमें रेल आईजी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनों का परिचालन घंटों प्रभावित रहा।
नियम तोड़ने वाले अस्पतालों पर शिकंजा, पटना के 6 हॉस्पिटल होंगे सील!
फायर सेफ्टी मानकों पर खरे न उतरने के कारण बिहार फायर सर्विस ने पटना के छह अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। इन्हें 15 दिनों के भीतर परिसर खाली करने का नोटिस दिया गया है, अन्यथा प्रशासन उन्हें जबरन खाली कराकर सील कर देगा।
खान सर कोचिंग विवाद: '12 हजार छात्रों की सफलता' वाले पोस्टर से कैसे भड़की पूरी आग? 5 बिंदुओं में जानिए
पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग हब में एक पोस्टर को लेकर खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग आमने-सामने आ गए। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में 12 हजार छात्रों की सफलता का दावा करने वाला यह पोस्टर तोड़फोड़, मारपीट और गिरफ्तारी तक जा पहुंचा।
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर नहीं हुई कोई गोलीबारी, पटना पुलिस ने किया स्पष्ट
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबरों को पटना पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार सेंटर के बाहर किसी तरह की गोलीबारी नहीं हुई है।