उपनाम: पानी की किल्लत
अंबाला: शिवपुरी और गणेश विहार में गहराया जल संकट, लोग बोले- नौकरी करें या रात भर पानी का इंतजार
हरियाणा के अंबाला में भीषण गर्मी के बीच शिवपुरी कॉलोनी और गणेश विहार के निवासी बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
जबलपुर के रांझी में जल संकट से राहत की उम्मीद, खुदाई में मिली पुरानी नहर
जबलपुर के रांझी इलाके में पानी की भारी किल्लत के बीच परियट जलाशय के पास खुदाई करने से एक पुरानी नहर मिली है, जिससे जलापूर्ति में सुधार की संभावना बनी है।
जबलपुर में पानी के लिए मचा हाहाकार: टैंकर पहुंचते ही मची अफरातफरी, डिब्बे गायब होने से लोग परेशान
जबलपुर के रांझी क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जहां नगर निगम के टैंकरों के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में पानी भरने की जंग छिड़ जाती है।
जबलपुर का रांझी इलाका भीषण जल संकट की चपेट में, 2 लाख लोग बूंद-बूंद को तरसे
मध्य प्रदेश के जबलपुर में परियट जलाशय सूखने से रांझी क्षेत्र के करीब 2 लाख लोग पानी के लिए बेहाल हैं, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
महोबा का मुड़हरा गांव: सालों से बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग, 40 से ज्यादा युवा कुंवारे, कोई बेटी ब्याहने को तैयार नहीं
महोबा मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर मुड़हरा गांव पानी के भीषण संकट से जूझ रहा है। नमामि गंगे योजना के तहत ढाई साल पहले पाइपलाइन और टंकी तो बनी, पर नलों में आज तक एक बूंद पानी नहीं आया और पानी की किल्लत के कारण गांव के 40 से ज्यादा युवाओं की शादी तक अटक ग...
बहराइच: बशीरगंज पावर हाउस की लापरवाही ने नाजिरपुरा को किया बेहाल, अंधेरे में कट रहीं रातें और पानी का भी संकट
बहराइच के नाजिरपुरा मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग पिछले चार दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। बार-बार के फॉल्ट और बेरुखी के चलते अब पीने के पानी की भी गंभीर किल्लत खड़ी हो गई है।
देश का 'वॉटर टावर' कहलाने वाले उत्तराखंड की राजधानी में पानी की किल्लत, देहरादूनवासी बोले- जमाना बदल गया
जिस उत्तराखंड को देश का 'वॉटर टावर' कहा जाता है, उसी की राजधानी देहरादून से प्राकृतिक जल स्रोत लगभग गायब हो गए हैं और अब एक घूंट पानी के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ती है।