उपनाम: मौसम विभाग
भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ते हुए कई राज्यों को कवर कर चुका है।
अगले 72 घंटे भारी! 80 किमी रफ्तार की आंधी, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में IMD का बारिश अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश तथा 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
सहारनपुर, मेरठ और वाराणसी समेत 34 जिलों में बरसेंगे बादल, जानिए अपने इलाके का मौसम
उत्तर प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 34 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी हुई है, जबकि कई इलाकों में हीट वेव को लेकर भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 18 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।
बिहार का कल का मौसम: 8 जिलों में बरसात की चेतावनी, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
मानसून की दस्तक से पहले 10 जून को बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में गर्मी का सितम, महेंद्रगढ़ से भिवानी तक लू की चेतावनी; हिमाचल में राहत भरा मौसम
मौसम विभाग ने हरियाणा के दक्षिणी, पश्चिमी और कुछ मध्य जिलों में 11 जून तक लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जून को हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
मानसून ने पकड़ी रफ्तार: एमपी से बिहार-झारखंड तक 21 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय, 19 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; अगले 48 घंटे अहम, IMD का अलर्ट जारी
केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून समय पर पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
राजस्थान में मौसम का दोहरा रूप: जयपुर में आंधी-बारिश तो बीकानेर में लू का कहर, IMD का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ सीमावर्ती इलाके भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं।
दिल्ली में आज देर रात तेज हवाओं संग बारिश के आसार, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में देर रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान जताया है। रविवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री कब? जानें झमाझम बारिश की संभावित तारीख
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 से 30 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। केरल पहुंच चुका मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
दिल्ली-NCR का मौसम: राहत का दौर अब समाप्ति की ओर, अगले हफ्ते फिर तपेगी राजधानी, IMD ने दी नई जानकारी
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और हवाओं से मिल रही गर्मी से राहत अब खत्म होने वाली है। इस वीकेंड बादल और बूंदाबांदी के बाद अगले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
केरल में दस्तक के बाद कहां पहुंचा मानसून, दिल्ली-यूपी और बिहार में किस तारीख तक आएगा
केरल में 4 जून को मानसून के पहुंचने के बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जानिए दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून के पहुंचने की संभावित तारीखें।
एक दिन में तीन मौसम! इस राज्य में जून में महसूस हो रही ठंड, लोग बोले- मौसम बना पहेली
जहां उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में जून के महीने में ठंड का एहसास हो रहा है और देहरादून के लोग 24 घंटे में तीन-तीन मौसमों का अनुभव कर रहे हैं।
बिहार में मौसम के दो रूप: 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, पटना समेत दक्षिणी इलाकों में लू का कहर
बिहार में अगले 72 घंटे मौसम चुनौतीपूर्ण रहेगा। पूर्णिया और जमुई सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम अपडेट: दिल्ली से केरल तक झमाझम बारिश के आसार, 60 किमी रफ्तार की हवाएं; इन राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी
मानसून केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है, जबकि दिल्ली से केरल तक कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी हिमालय के इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।