उपनाम: मौसम विभाग
बिहार में आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; जानें क्यों थमी मानसून की चाल
पटना और चंपारण-पूर्णिया समेत राज्य के 26 जिलों में बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। समय से पहले पहुंचने के बावजूद मानसून की धीमी रफ्तार ने लोगों को भारी बारिश के लिए तरसा दिया है।
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, उत्तरकाशी से चमोली तक 5 जिलों में बारिश और ओले की चेतावनी, मैदानों में सताएगी गर्मी
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश और ओले गिरने की आशंका है, जबकि हरिद्वार व उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
एमपी मौसम: मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज बदलेगा मिजाज, बिजली और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के कई जिलों में बुधवार के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है, जबकि शेष जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और प्री-मानसूनी हलचल से राज्य में नमी बढ़ी हुई है।
हिमाचल-हरियाणा मौसम: हरियाणा में तीन दिन का येलो अलर्ट, हिमाचल में 19 जून तक मुश्किलें बरकरार
हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में आंधी, गरज, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी आंधी, अगले 24 घंटे में 21 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के 21 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, जहां हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यूपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, अब इस तारीख को दस्तक देगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून अपनी तय तारीख से देर से पहुंच रहा है और पूर्वी भारत में इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 22 जून के आसपास पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून प्रवेश कर सकता है।
हरियाणा में मौसम का कहर: 100 मीटर ऊंचे धूल के बवंडर ने डराया, हांसी में दीवार गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल
हरियाणा में आंधी-तूफान और बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, मगर तबाही भी मचाई। भिवानी के सिवानी में करीब 100 मीटर ऊंचा धूल का बवंडर उठा, जबकि हांसी में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
दिल्ली-NCR में अचानक पलटा मौसम, तेज आंधी और झमाझम बारिश से कई जगह उखड़े पेड़
मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर जाम लग गया तथा कई स्थानों पर छोटे पेड़ गिर गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रह सकता है।
बारिश के बीच भी राहत नहीं, अब सताएगी गर्मी; इन इलाकों में लू का अलर्ट जारी
हल्की बारिश के बावजूद कई राज्यों में तापमान ऊंचा बना हुआ है और तेलंगाना व विदर्भ में लू चलने की आशंका है, जबकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
एमपी में आज आंधी और बारिश का दौर, भोपाल-ग्वालियर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान कल का मौसम: कल फिर बदलेगा मिजाज, जयपुर-कोटा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार
16 जून को राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के असर से आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में सुबह बरसे बादल, अब आंधी की चेतावनी; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से तापमान लुढ़का और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने तेज हवा और आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि महीने के अंत तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
झारखंड में मानसून सक्रिय: रांची-खूंटी समेत 11 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड में मानसून के दस्तक देने के साथ ही रांची समेत 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर पलामू क्षेत्र में भीषण उमस भरी...
राजस्थान में चार दिन तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानें ताजा मौसम हाल
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लू से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए 18 जून तक ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान का कल का मौसम: कई जिलों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
राजस्थान में 15 जून को मौसम बदलेगा और पूर्वी हिस्से के कई जिलों में बारिश व मेघगर्जन की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।