उपनाम: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, गुलाल उड़ाने को लेकर मचा बवाल
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।
जलगांव में दशहरे की रात रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, गरबा पंडाल में हेडलाइट के विवाद पर कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या
महाराष्ट्र के जलगांव में दशहरे के उत्सव के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
नालासोपारा में मानवता हुई कलंकित, 17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने के आरोप में निजी अस्पताल सील
महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक नाबालिग लड़की के नवजात बच्चे को बेचे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया है और डॉक्टर समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
महाराष्ट्र में मतदाता सूची को लेकर बड़ी राहत, दावे और आपत्तियों के लिए बढ़ाई गई समय सीमा
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चुनाव आयोग ने आवेदनों की तारीखों में बदलाव किया है, अब नागरिक 26 अक्टूबर तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
अहिल्यानगर में डंपर का कहर, युवती ने फुर्ती दिखाकर मौत को दी मात
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने अपनी जान बचाने के लिए हैरतअंगेज साहस का परिचय दिया।
पालघर में शर्मनाक वारदात, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर छात्रा से की दरिंदगी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र में सूखे की सूची पर घमासान: मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों को राहत, 93 तालुके बाहर होने से मचा बवाल
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 265 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित करने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि सत्ताधारी गठबंधन के भीतर ही सूची को लेकर भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।
महाराष्ट्र में रेल नेटवर्क का विस्तार, मुकुटबन और गढ़चंदूर को जोड़ेगी नई रेल लाइन
भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए 493 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना औद्योगिक परिवहन को गति देने और क्षेत्र में माल ढुलाई को सुगम बनाने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री के दोस्त की जमीन का मामला: BJP विधायक नरेंद्र मेहता ने विवादित प्लॉट से हटाया कब्जा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल के दोस्त असगर अली वोरा की जमीन को लेकर चल रहे लंबे विवाद का अंत हो गया है, जिसमें BJP विधायक नरेंद्र मेहता ने कब्जा छोड़ने का निर्णय लिया है।
मुंबई में खौफनाक वारदात: बैग छूने के मामूली विवाद पर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
मुंबई के गोरेगांव में बिना अनुमति के कपड़ों का बैग लेने पर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली।
महाराष्ट्र के भंडारा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और वैन की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पिकअप वैन और ट्रक की सीधी टक्कर में 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लातूर में पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को किया आग के हवाले
महाराष्ट्र के लातूर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जलाने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा में Gen-Z से करेंगे सीधी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वडोदरा में युवा पीढ़ी के साथ उनका विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मुंबई में पकड़ा गया 10.64 लाख की नकली करेंसी का जखीरा, 500 के नोटों के जरिए फैला था जाल
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में 10 लाख 64 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन्हें बाजार में दोगुने दाम पर खपाया जाता था। मामले में एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक महिला की भूमिका की जांच चल रही है।
JNPA: बिना अलार्म और सिग्नल, CISF के जांबाज जवान की छठी इंद्री ने पकड़ी लाखों की तस्करी
जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के न्हावा शेवा पोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सतर्कता से लाखों रुपये की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। बिना किसी पूर्व सूचना या अलर्ट के, केवल शक के आधार पर रोके गए एक कंटेनर से 71.40 लाख रुपये की वॉशिंग मशीनें बरामद की...