महाराष्ट्र
18 घंटे पहले
4
विचारों
घाटकोपर में कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने वाले सात बांग्लादेशी नागरिकों को घाटकोपर पश्चिम इलाके से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग पिछले 10 महीनों से बिना किसी वैध अनुमति या दस्तावेजों के देश में रह रहे थे। घाटकोपर पुलिस की एंटी टेररिज्म सेल को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे दिशा अस्पताल के पास, संत तुकाराम ब्रिज और जागृति नगर के पास एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान इन सभी सात घुसपैठियों को पकड़ लिया गया।
मोबाइल से मिले अहम दस्तावेज
जांच के दौरान पुलिस को इनके पास मौजूद मोबाइल फोनों से बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और बांग्लादेशी मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं। ये लोग डोंबिवली पश्चिम के गरीबाचा वाड़ा इलाके में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। पुलिस अब इन सभी के निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंबई में अवैध रूप से रह रहे ऐसे विदेशी नागरिकों के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
महाडा फ्लैट्स पर कब्जे का सनसनीखेज आरोप
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के एंटॉप हिल क्षेत्र में एक बड़े लैंड जिहाद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के 110 फ्लैटों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। किरीट सोमैया ने इस संबंध में पुख्ता साक्ष्य पेश करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग
किरीट सोमैया के अनुसार, ये फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इन फ्लैट्स के लिए आवेदन मूल रूप से हिंदुओं के नाम पर किए गए थे, लेकिन बाद में 'पावर ऑफ अटॉर्नी' का खेल करके इनका वास्तविक लाभ बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए उठा रहे हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि अविनाश रविधोने के नाम पर आवंटित फ्लैट पर मंसूरी जुनैद मोहम्मद का कब्जा है। इसी तरह साजिद अली कादिर अब्दुल बाते, शकील अहमद सिद्दीकी, रिजवान मोहम्मद हुसैन, नसरीन रमजान शेख, मुनीरा रिजवान, खान सद्दाम हुसैन, मोहम्मद जहांगीर शेख, मुजमिल शेख, अंसारी हफीजुर और मोहम्मद सिद्दीकी शेख जैसे अन्य लोगों ने भी इसी तरह म्हाडा के फ्लैटों पर कब्जा जमा रखा है।
Comments
0 comment