उपनाम: लोकसभा
डीलिमिटेशन बिल: जादुई आंकड़े 360 से एनडीए की दूरी, क्या मानसून सत्र में बदलेगा सियासी गणित?
संसद के मानसून सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए सरकार के लिए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
मानसून सत्र से पहले सांसदों के लिए कड़े नियम जारी, संसद परिसर में प्रदर्शन और तख्तियां लाने पर लगा प्रतिबंध
संसद के आगामी मानसून सत्र के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें परिसर के भीतर विरोध-प्रदर्शन और आपत्तिजनक सामग्री लाने पर रोक लगा दी गई है।
संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश: गंभीर आरोपों में जेल जाने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने के बजाय किया जाए निलंबित
संसद की एक संयुक्त समिति ने सिफारिश की है कि गंभीर आपराधिक मामलों में 30 दिनों से अधिक हिरासत में रहने वाले प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को बर्खास्त करने के बजाय केवल निलंबित किया जाना चाहिए ताकि बरी होने पर उनकी बहाली हो सके।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी
संसद का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों की बैठक बुलाने की स्वीकृति दे दी है।
उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने छोड़ा साथ, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसदों में बड़ी टूट हुई है, जहां 9 में से 6 सांसदों ने बगावत का रास्ता चुन लिया है। रविवार को इन बागी सांसदों द्वारा औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।
'हमें अंधेरे में रखा गया': TMC के बागी सांसदों के NCPI विलय पर पार्टी के भीतर ही उठे सवाल, NDA में जाने को तैयार शांतनु डे
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' में विलय की घोषणा पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शांतनु डे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस फैसले पर नेतृत्व से कोई परामर्श नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने एनडीए में शामिल होने पर सहमति भी...
बागी क्यों हुईं? सायोनी घोष का जवाब- 'सब पता चलेगा, मेरी आवाज आगे तक जाएगी'
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अलग गुट के रूप में मान्यता मांगेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर बागी होने की वजह पूछे जाने पर सायोनी घोष ने कहा कि वे जवाब मीडिया को नहीं, अपने क्षेत्र की जनता को देंगी।
टीएमसी में बड़ी बगावत: यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय समेत 19 सांसद बागी सूची में शामिल
तृणमूल कांग्रेस के बागी लोकसभा सांसदों की आधिकारिक सूची सामने आई है, जिसमें 19 नाम हैं। पार्टी अपने 28 साल के इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है।
Coffee Par Kurukshetra: क्या लोकसभा में "मिशन 360" की राह पर है बीजेपी? जानें पूरी पड़ताल
देश की राजनीति में चर्चित "मिशन 360" को महिला आरक्षण, परिसीमन और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' जैसे बड़े फैसलों से जोड़ा जा रहा है, जबकि बंगाल चुनाव के बाद बदले माहौल में विपक्षी एकता पर सवाल उठ रहे हैं।
टीएमसी में बगावत के सुर, 20 असंतुष्ट सांसदों ने ओम बिरला को सौंपा अलग गुट बनाने का पत्र
तृणमूल कांग्रेस के 20 नाराज सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र देकर अलग गुट गठित करने की मांग की है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
टीएमसी में बगावत की आहट? अलग गुट के लिए चाहिए 19 सांसद, पार्टी बोली—कानूनी दीवारें खड़ी हैं
तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के अलग गुट बनाने की कोशिशों की चर्चाओं के बीच पार्टी नेताओं ने कहा कि दलबदल-रोधी कानून के तहत ऐसे किसी भी कदम को बड़ी कानूनी और प्रक्रियात्मक अड़चनों से गुजरना होगा। लोकसभा में पार्टी के 28 सदस्य हैं और किसी कार्रवाई के लिए...