उपनाम: कर्नाटक समाचार
बेंगलुरु में घर के अंदर बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से हड़कंप, बीमारियों से जूझ रहे थे दोनों
बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर में एक बुजुर्ग दंपति अपने घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि गंभीर बीमारियों से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या की है।
कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल से फरार हुए 3 कैदी, 8 जेल अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज
कर्नाटक की कलबुर्गी सेंट्रल जेल से मंगलवार सुबह तीन खतरनाक कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद इनमें से एक कैदी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बेंगलुरु के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चहलकदमी, लोगों में दहशत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बायदरहल्ली इलाके में एक तेंदुए के खुलेआम घूमने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है।
कर्नाटक के प्रसिद्ध पवाडा बसवेश्वर मंदिर में बड़ी चोरी, 32 किलो चांदी की मूर्ति समेत 1.20 करोड़ का सामान गायब
कर्नाटक के विजयपुरा में स्थित ऐतिहासिक श्री पवाडा बसवेश्वर मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर 32 किलो वजनी चांदी की मूर्ति और अन्य आभूषण चुरा लिए हैं। घटना के समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए हैं।
बेंगलुरु में भीषण हादसा: पत्थर की खदान में गिरी विशाल चट्टान, बिहार के 7 मजदूरों की मौत
कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण जिले में एक पत्थर की खदान में काम करने के दौरान अचानक बड़ी चट्टान गिर गई, जिससे मलबे में दबकर बिहार के सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
कर्नाटक: विधायक प्रदीप ईश्वर पर चप्पल फेंके जाने की घटना पर गरमाया सियासी माहौल, सिद्धारमैया ने मांगी निष्पक्ष जांच
चिक्काबल्लापुर के कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर पर केम्पेगौड़ा जयंती के दौरान चप्पल फेंके जाने को लेकर कर्नाटक में सियासी घमासान छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य करार देते हुए गृह मंत्री से मामले की विस्तृत जांच के निर्...
मैसुरू में पत्नी ने की पति की गला घोंटकर हत्या, मौत को हार्ट अटैक बताकर दिया चकमा
कर्नाटक के मैसुरू में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने अपने पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने इसे दिल का दौरा बताकर छिपाने की नाकाम कोशिश की थी।
बेंगलुरु: बाइक सवार के सिर पर गिरी पेड़ की सूखी टहनी, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है शख्स
बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक बाइक सवार व्यक्ति पर अचानक पेड़ की टहनी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टहनी गिरने के तुरंत बाद शख्स सड़क पर गिर गया।
कर्नाटक आबकारी विभाग घोटाला: ED की छापेमारी में 13.3 करोड़ की संपत्ति जब्त, नकद और गहनों का जखीरा बरामद
कर्नाटक के आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करोड़ों की नकदी, विदेशी मुद्रा और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
बेंगलुरु: लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता और बहन को मार डाला
बेंगलुरु के के. आर. पुरम इलाके में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर परिवार के तीन सदस्यों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवती के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ थे।
मां के कंधे पर सो रहे डेढ़ साल के दक्ष पर गिरा नारियल, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम
कर्नाटक के उडुपी जिले में मां के कंधे पर सो रहे डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर पेड़ से नारियल गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल मासूम की अस्पताल में मौत हो गई।