उपनाम: कर्नाटक समाचार
बेंगलुरु: बाइक सवार के सिर पर गिरी पेड़ की सूखी टहनी, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है शख्स
बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक बाइक सवार व्यक्ति पर अचानक पेड़ की टहनी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टहनी गिरने के तुरंत बाद शख्स सड़क पर गिर गया।
कर्नाटक आबकारी विभाग घोटाला: ED की छापेमारी में 13.3 करोड़ की संपत्ति जब्त, नकद और गहनों का जखीरा बरामद
कर्नाटक के आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करोड़ों की नकदी, विदेशी मुद्रा और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
बेंगलुरु: लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता और बहन को मार डाला
बेंगलुरु के के. आर. पुरम इलाके में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर परिवार के तीन सदस्यों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवती के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ थे।
मां के कंधे पर सो रहे डेढ़ साल के दक्ष पर गिरा नारियल, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम
कर्नाटक के उडुपी जिले में मां के कंधे पर सो रहे डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर पेड़ से नारियल गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल मासूम की अस्पताल में मौत हो गई।