उपनाम: कर्नाटक कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस में थमी नहीं खींचतान, विभागों के बंटवारे से नाराज दो नेता पहुंचे दिल्ली; DK शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ीं
कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर असंतोष बरकरार है। बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और विधायक रिजवान अरशद अपनी नाराजगी लेकर पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।
डीके शिवकुमार को एक और झटका, वरिष्ठ मंत्री केएच मुनियप्पा ने खाद्य विभाग संभालने से किया इनकार
कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। वरिष्ठ मंत्री केएच मुनियप्पा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार लेने से इनकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हस्तक्षेप की मांग की है।
रामलिंगा रेड्डी कौन? इस्तीफा देकर सीएम डीके शिवकुमार की बढ़ाई मुश्किल, कर्नाटक कांग्रेस में क्यों मचा घमासान
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को वरिष्ठ नेता और मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है। मनचाहा पद न मिलने से नाराज रेड्डी के इस कदम ने राज्य कांग्रेस में आपसी कलह को उजागर कर दिया है।
डीके शिवकुमार के सीएम बनते ही कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान, रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा
मनचाहा विभाग न मिलने से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग का वादा निभाने के बजाय उन्हें जल संसाधन मंत्रालय थमा दिया गया।
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, सोनिया गांधी ने दी सबको साथ लेकर चलने की नसीहत
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सोनिया गांधी ने सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी है, जिसे सिद्धारमैया को किनारे करने की कोशिशों पर हाईकमान के वीटो के रूप में देखा जा रहा है। उसी दिन सिद्धारमैया को सीडब्ल्यूसी में जगह देकर पार्टी ने संतुलन साधने का...
डीके शिवकुमार की जगह बीके हरिप्रसाद बने केपीसीसी के नए मुखिया, कांग्रेस ने सौंपी कमान
कर्नाटक में सत्ता बदलाव के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है।
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: डीके शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिली उपमुख्यमंत्री की कुर्सी
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बनाए गए। बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: आज मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, जानें समय और संभावित मंत्रियों के नाम
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 14 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, जबकि कोई उपमुख्यमंत्री शपथ नहीं लेगा।