उपनाम: कानपुर पुलिस
कानपुर: सोशल मीडिया ऐप के जाल में फंसी नाबालिग, पुलिस ने शातिर को उसी ऐप से मात देकर किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने डिजिटल तकनीक के जरिए धर दबोचा। आरोपी ने जिस ऐप का इस्तेमाल लड़की को फंसाने के लिए किया था, पुलिस ने उसी के जरिए उसे कानपुर स्टेशन पर बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा का हुआ कैडर ट्रांसफर, अब पति के साथ छत्तीसगढ़ में संभालेंगी जिम्मेदारी
कानपुर में अपनी सेवाएं दे रहीं आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा का उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ कैडर में तबादला हो गया है। गृह मंत्रालय ने उनके विवाह के आधार पर इस इंटर-कैडर ट्रांसफर को मंजूरी दी है, जिसके बाद अब वह अपने आईपीएस पति उदित पुष्कर के साथ एक ही रा...
कानपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले अपराधी की परेड, आरोपी को 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसे सरेआम इलाके में पैदल घुमाया और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।
कानपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दो मुठभेड़, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।
कानपुर: VIP रोड पर दबंगों का तांडव, बाइक सवार को पीटा और पुलिस को दी सांसद के नाम की धमकी
कानपुर की व्यस्त VIP रोड पर एक फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोपियों ने न केवल एक बाइक सवार को बुरी तरह पीटा, बल्कि मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी धमकाते हुए अपने रसूख का रौब दिखाया।
कानपुर में 'मैरिज स्कैम' का भंडाफोड़: AI से बनती थीं दुल्हनों की प्रोफाइल, शादी की चाह में फंसते थे युवक
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो AI, फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और कॉल सेंटर के सहारे शादी का झांसा देकर युवकों से लाखों रुपये ठगता था।
कानपुर में 225 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार; 450 म्यूल खातों से 2500 लोग बने शिकार
कानपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को देते थे, जिनके जरिए करीब 225 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ।
जूनियर के नीचे तैनाती से नाराज इंस्पेक्टर ने थमाया इस्तीफा, कानपुर पुलिस की पोस्टिंग व्यवस्था कठघरे में
कानपुर के साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने अपने से जूनियर थाना प्रभारी के अधीन काम करने पर ऐतराज जताते हुए इस्तीफा दे दिया, जिससे कमिश्नरेट में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कानपुर: थाने के अंदर खड़ा सीज डंपर ही चोरी, हड़कंप के बाद पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला
कानपुर के पनकी थाने परिसर में आरटीओ द्वारा सीज कर खड़ा कराया गया डंपर ही चोरी हो गया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद अगले दिन शाम को बिधनू इलाके से डंपर बरामद कर लिया गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।
कानपुर से लंदन तक नकली डिग्री का गोरखधंधा, सरगना जियाउल हसन समेत 10 दबोचे गए
कानपुर पुलिस ने 13 साल से चल रहे फर्जी डिग्री और जाली मार्कशीट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड जियाउल हसन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 62 फर्जी मार्कशीट समेत कई दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए हैं।
कानपुर में आधी रात के बाद बंद रहेंगे होटल और दुकानें, प्रयागराज में पुलिस का पैदल मार्च — जानिए पूरा मामला
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने रात 12 बजे के बाद शहर की दुकानें और होटल बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।