उपनाम: हिमाचल राजनीति
मंडी जिला परिषद चुनाव: भाजपा के अमरू राम बने चेयरमैन, बोदी देवी को मिली उपाध्यक्ष की कुर्सी, जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस के षड्यंत्र लंबे समय तक नहीं चलेंगे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजा विजेंद्र सिंह का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता और पांच बार के विधायक राजा विजेंद्र सिंह का दिल्ली में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिमाचल में सुक्खू सरकार का प्रशासनिक फैसला, जिलों की कमान मंत्रियों के हवाले, पर विक्रमादित्य सिंह की अनदेखी?
हिमाचल सरकार ने पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण जिला स्तर पर कराने का निर्णय लिया है, जिसमें मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई, मगर विक्रमादित्य सिंह का नाम न होने से चर्चाएं तेज हैं।
हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल: नीरज भारती के तीखे तेवर बरकरार, सीएम सुक्खू बोले- कोई बड़ा मसला नहीं, प्रतिभा सिंह ने भी रखी राय
हिमाचल में कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे को लेकर पार्टी में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे बड़ा संकट मानने से इनकार किया, जबकि प्रतिभा सिंह ने शिकायतें सुने जाने की बात कही और भारती लगातार सरकार पर हमलावर हैं।
इस्तीफे के बाद नीरज भारती का सिलसिलेवार हमला: ‘5 में से 2 अटैची खुद, 3 दिल्ली’, सीएम सुक्खू पर उगाही का गंभीर आरोप
हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर 36 पोस्ट कर मुख्यमंत्री सुक्खू पर पैसों की उगाही, कार्यकर्ताओं की अनदेखी और निकाय चुनाव में हार के आरोप लगाए। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर...
हिमाचल में सियासी हलचल: 'निकम्मी सरकार का हिस्सा नहीं बनूंगा', मंत्री के बेटे नीरज भारती ने छोड़ा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक नीरज भारती ने अपने पद से तत्काल इस्तीफा देकर राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व पर खुलकर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर उनके तीखे बयानों ने संगठन और सरकार की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।
हिमाचल: कृषि मंत्री के बेटे नीरज भारती की सीएम सुक्खू से बगावत, प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा
हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने अपने पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी नेतृत्व पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
हिमाचल: तीन नगर निगम चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने बनाईं 'फैक्ट फाइंडिंग' कमेटियां, मंत्री-सांसद और विधायकों को जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनावों में हार के कारणों की जांच के लिए तीन फैक्ट फाइंडिंग कमेटियां गठित की हैं, जबकि चार जिला परिषदों के गठन के लिए मंत्रियों, सांसद और विधायकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।