उपनाम: हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में रॉयल बंगाल टाइगर की दस्तक, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में रॉयल बंगाल टाइगर देखे जाने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है, वहीं कुल्लू में छह साल बाद हिम तेंदुआ दिखाई दिया है।
हिमाचल प्रदेश में लव मैरिज का खौफनाक अंत, बेटी के ससुराल वालों पर हमला कर ससुर का हाथ काटा
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में एक युवती द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज मायके वालों ने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर का बायां हाथ तेजधार हथियार से बुरी तरह कट गया है।
मंडी: हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सरकारी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार चालक, परिचालक और एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।
हिमाचल प्रदेश: बीमार बेटे को जहर देकर मां ने दी जान, बिलासपुर के रौडा सेक्टर में पसरा मातम
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड शिक्षिका ने अपने बीमार बेटे को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
हिमाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर की मां की हत्या
मंडी जिले के सुंदरनगर में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। शिमला सचिवालय में कार्यरत महिला की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
हिमाचल का हक दिलाओ! पंजाब-हरियाणा पर 7,784 करोड़ की देनदारी, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के सामने रखा मामला
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर मुफ्त बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी बकाया और शहरी परियोजनाओं के लिए सहयोग की मांग रखी। उन्होंने पंजाब और हरियाणा के पास लंबित राशि भी राज्य को दिलाने का अनु...
हिमाचल: बोतल-कैन और कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल पर रोक से किसान-बागवान परेशान, पंप पर पावर टिल्लर लेकर पहुंचा बागवान
खुले कंटेनरों, कैनों और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगी रोक से हिमाचल के किसानों और बागवानों के काम ठप पड़ने लगे हैं। राज्य सरकार ने मामला केंद्र के सामने उठाने और तेल कंपनियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
हिमाचल के डलहौजी में चम्बा-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत
चंबा जिले के डलहौजी स्थित छतरी मोड़ के पास बीती रात एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजहों की जांच पुलिस कर रही है।
किशाऊ बांध परियोजना: हिमाचल को मिली बड़ी राहत, आठ साल पुराना वित्तीय गतिरोध खत्म, राज्य पर नहीं पड़ेगा बोझ
केंद्र ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश की शर्तें स्वीकार कर ली हैं, जिससे राज्य को कोई खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा मिलकर करीब 2,000 करोड़ रुपये वहन करेंगे और हिमाचल को सालाना 100 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी।
'दोस्त की वहीं मौत हो गई', माउंट यूनाम फतह कर लौटे बलिया के अनिल यादव से जानें पर्वतारोहण की मुश्किलें
बलिया के करनई गांव के पर्वतारोही अनिल यादव ने हिमाचल प्रदेश की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी फतह कर तिरंगा फहराया है। दो असफलताओं के बाद तीसरी कोशिश में मिली इस सफलता के बीच उन्होंने बर्फीले सफर की चुनौतियां साझा कीं।
कुंवारों को फंसाकर बनती थी दुल्हन, एक रात बाद हो जाती थी फरार, अब खुला 'मामी सास' का राज
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक युवती बार-बार दुल्हन बनकर युवकों को ठगती थी और कुछ दिनों में गायब हो जाती थी। पुलिस ने अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें एक 'मामी सास' भी शामिल है।
मनाली में नो-एंट्री जोन में दाखिल हुई चंडीगढ़ नंबर की कार, पुलिस ने ठोका 20 हजार का चालान
मनाली के माल रोड स्थित नो-एंट्री क्षेत्र में रात करीब साढ़े दस बजे चंडीगढ़ नंबर की एक कार घुस गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 हजार रुपये का ई-चालान काट दिया।
हिमाचल के बनौड़े महादेव मंदिर में विभूति लगाने के बाद लौटी आंख की रोशनी, श्रद्धालु का दावा
पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली लवली और उनके परिजनों का कहना है कि ऊना के बनौड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने और विभूति लगाने के बाद ब्रेन हेमरेज से प्रभावित उनकी आंख की रोशनी वापस लौट आई, हालांकि इस दावे की कोई चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है।
किशाऊ बांध परियोजना: 85 साल, 7 राज्य, 11500 करोड़ की लागत और 17 गांवों पर पलायन की मार, क्यों अधूरा है यह ‘नेशनल प्रोजेक्ट’
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में टौंस नदी पर प्रस्तावित 660 मेगावाट की किशाऊ बांध परियोजना 85 साल बाद भी हकीकत से दूर है। इस परियोजना की जद में दोनों राज्यों के 17 गांव आएंगे और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि में बड़ा बदलाव, अब 18 से 20 साल की युवतियों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपये
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 1500-1500 रुपये की योजना के नियमों में फिर फेरबदल कर 18 से 20 साल की महिलाओं को इसके दायरे से बाहर कर दिया है। अब यह राशि 21 से 59 वर्ष की महिलाओं को ही कुछ शर्तों के साथ मिलेगी।