उपनाम: घरेलू हिंसा
सपना चौधरी के दांपत्य जीवन में दरार, पति पर मारपीट का आरोप, बच्चों संग घर छोड़ पहुंचीं अदालत
मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। द्वारका महिला कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा देते हुए उनके पति को अगली सुनवाई तक संपर्क करने से रोक दिया है।
इलाज के पैसों को तरसती रही महिला, पूर्व पति दबाए बैठा था 19 करोड़, तलाक की अर्जी पर खुले अय्याशी के राज
चीन की 53 वर्षीय महिला वांग ने आरोप लगाया है कि तलाक के दौरान उसके पूर्व पति ने करीब 19 करोड़ रुपये की संपत्ति छिपा रखी थी, जबकि वह इलाज के लिए पैसे जुटाने को मजबूर थी। महिला ने पति पर घरेलू हिंसा के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
शादी के दस साल बाद पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला, फोन न उठाने पर बहन घर पहुंची तो फर्श पर पड़ी मिली लाश
हैदराबाद के बहादुरपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी निशत बेगम की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। फोन न उठाने पर शक होने पर पहुंची बहन ने उसे घर के फर्श पर मृत पाया।
'लगा जैसे सब खत्म हो गया', तलाक के बाद बिखर गए थे शालिन भनोट, दलजीत कौर ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप
टीवी एक्टर शालिन भनोट ने दलजीत कौर से अलगाव के बाद के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात की। साल 2009 में हुई शादी 2015 में घरेलू हिंसा के आरोपों और तलाक के साथ टूट गई थी, जिसके बाद वे पूरी तरह बिखर गए थे।
शराबी पति की मारपीट से तंग आकर छोड़ा था घर, तीन साल बाद पुलिस ने महिला को खोजकर परिवार से मिलाया
झुंझुनूं के मंड्रेला क्षेत्र से वर्ष 2023 में लापता हुई महिला को पुलिस ने तीन साल बाद सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। समझाइश के बाद महिला अपने पति के साथ दोबारा रहने को राजी हो गई।
शराबी पति को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, फिर मंदिर में जाकर भगवान से मांगती रही माफी
मध्य प्रदेश के छतरपुर में चार साल से मायके में रह रही एक महिला ने नशे में पहुंचे अपने पति को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया, फिर शव के पास आठ घंटे बैठने के बाद मंदिर जाकर माफी मांगी और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
ससुराल में 10 महीने टॉयलेट में कैद रही विवाहिता, खाने को मिलते रहे प्याज-मिर्च और चावल, सेना से रिटायर पिता ने छुड़ाया
देहरादून के सेलाकुई इलाके में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने 10 महीने तक टॉयलेट में बंद रखा और खाने में सिर्फ प्याज, मिर्च और चावल दिए। सेना से सेवानिवृत्त उसके पिता ने बेटी को इस यातना से छुड़ाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।