उपनाम: घरेलू हिंसा
डीडवाना-कुचामन: शराब के लिए पति ने टीवी बेचने का बनाया दबाव, विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए पैसे की खातिर पति ने अपनी पत्नी को लाठी से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया।
फरीदाबाद में मां की क्रूरता: मोबाइल पर स्क्रैच आने पर मासूम बच्चों पर बरसाए थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना
हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मामूली खरोंच आने से नाराज मां ने अपने दो छोटे बच्चों को बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।
दिल्ली: सब्जी बनाने की मामूली बात पर पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, सामने खड़े होकर रोते रहे बच्चे
राजधानी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंत हुआ। सब्जी पकाने को लेकर शुरू हुई बहस में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर जान ले ली, जबकि घर के भीतर मौजूद तीनों बच्चे बिलखते रहे।
बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, हैवान पति ने पत्नी पर फेंका फ्लोर क्लीनर, फिर धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार
बेंगलुरु के जेपी नगर में एक पति ने अपनी नर्स पत्नी पर फ्लोर क्लीनर फेंकने के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ओडिशा: सुभद्रा योजना की राशि शराब पर उड़ाना चाहता था पति, पत्नी ने विरोध किया तो ले ली जान
जगतसिंहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सरकारी योजना के पैसे को लेकर हुए झगड़े में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
नागपुर में पत्नी की नृशंस हत्या: खाना नहीं बनाने पर पति ने पीट-पीटकर ली जान
महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने खाना बनाने से मना कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन की हड्डी टूटने और आंतें फटने का खुलासा हुआ है।
पूर्णिया में दिल दहला देने वाली वारदात: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बिहार के पूर्णिया में एक पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पति फरार है और घर के दो मासूम बच्चे अब मां के दुलार से वंचित हो गए हैं।
चूरू में बाल विवाह का खौफनाक सच: डेढ़ साल तक ससुराल में प्रताड़ना झेलने को मजबूर हुईं दो नाबालिग बहनें
राजस्थान के चूरू जिले में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग सगी बहनों को उनके ससुराल से रेस्क्यू किया गया है। इन बच्चियों की शादी कम उम्र में कर दी गई थी और वे पिछले डेढ़ साल से घोर प्रताड़ना झेल रही थीं।
कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी को जन्म देने पर पत्नी की प्रताड़ना, जहर देकर हत्या का आरोप, पति फरार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर मारपीट के बाद जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
शिवगंगा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: बासी चावल परोसने और शराब के लिए पैसे न देने पर पतियों ने ली पत्नियों की जान
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में घरेलू विवाद के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में पतियों ने अपनी पत्नियों की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 20 घंटे की जंग के बाद तोड़ा दम
कानपुर के नरवल क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए खुद का गला रेत लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
महाराष्ट्र के ठाणे में खौफनाक वारदात: साड़ी न लाने पर पत्नी ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से पीटकर पति को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र के बदलापुर में साड़ी न लाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
नालंदा में खौफनाक वारदात: पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की जान ली
बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गाजियाबाद: घरेलू झगड़े में कलयुगी बेटों ने ली माता-पिता की जान, गिरफ्तार हुए आरोपी
गाजियाबाद के क्रोसिंग रिपब्लिक इलाके में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गया में महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनी 'दीदी अधिकार केंद्र', घरेलू हिंसा से लेकर सरकारी योजनाओं तक का समाधान
बिहार के गया जिले में 'दीदी अधिकार केंद्र' उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे हैं जो घरेलू हिंसा या सरकारी सुविधाओं की कमी से जूझ रही हैं। जीविका के सहयोग से संचालित इन केंद्रों ने अब तक सैकड़ों महिलाओं को न्याय और आत्मनिर्भरता दिलाई है।