उपनाम: एसीबी कार्रवाई
रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया डीसी कार्यालय का सहायक, आर्म लाइसेंस और होमगार्ड भर्ती के नाम पर मांगी थी रकम
करनाल में एसीबी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के एक सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर शस्त्र लाइसेंस और होमगार्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी रकम मांगने का आरोप है।
बीकानेर के चर्चित बीज कांड में बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी न्यायिक हिरासत में; ACB को तलाश पूरे नेटवर्क की
नकली बीज कारोबार और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जुगलकिशोर विश्नोई समेत छह आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसीबी अब तक 2.45 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
नकली खाद-बीज लॉबी से कितना खतरा? भाई जगमोहन मीणा बोले- कुछ भी हो सकता है
कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और नकली खाद-बीज पर कार्रवाई के बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और उनके भाई जगमोहन मीणा के बयान सुर्खियों में हैं। एसीबी की कार्रवाई के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।
बीज निगम घोटाला: एसीबी की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, जुगल किशोर बिश्नोई निदेशक पद से बाहर
भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान राज्य बीज निगम ने अशासकीय निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को निदेशक मंडल से हटा दिया है। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके घर से 1.59 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
केडीए रिश्वत प्रकरण: भ्रष्टाचार की कड़ी में और कौन शामिल? एसीबी ने दोबारा छानबीन तेज की
कोटा विकास प्राधिकरण में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने पूरे प्रकरण की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि रिश्वत की इस शृंखला में और कौन-कौन शामिल था।
नकली बीज मामले में एसीबी का शिकंजा, राज्य बीज निगम के निदेशक सहित पांच हिरासत में, करोड़ों रुपये नकद जब्त
राजस्थान में नकली बीज और कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। निदेशक के घर से 2.44 करोड़ रुपये और उनके भानजे से 85 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।