उपनाम: भवानी भवन
अभिषेक बनर्जी पर कसता शिकंजा: क्या तय है गिरफ्तारी, बंगाल में मचे बवाल का क्या होगा अंजाम?
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर बंगाल पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली और उनके करीबी पीए सुमित रॉय की तलाश तेज कर दी है। वहीं सीआईडी ने उन्हें फर्जी साइन और हेट स्पीच मामलों में पूछताछ के लिए तलब किया है।
फर्जी हस्ताक्षर मामला: हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के बाद CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी
कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी गुरुवार को पश्चिम बंगाल CID मुख्यालय पहुंचे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग का निर्देश देते हुए 2 सप्ताह तक किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम राहत दी है।
एयरपोर्ट पर 'सिग्नेचर चोर' के नारों के बीच भवानी भवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी, सीआईडी कर रही तीखी पूछताछ
कलकत्ता हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे, जहां उनसे हस्ताक्षर धोखाधड़ी मामले में पूछताछ शुरू हो गई है। कोलकाता एयरपोर्ट पर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी और धक्कामुक्की हुई।