उपनाम: भारतीय वायुसेना
पाकिस्तान के झूठे दावों की खुली पोल, भारत के सभी 36 राफेल विमान पूरी तरह सुरक्षित
भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का पर्दाफाश हुआ है। एक आधिकारिक दस्तावेज़ से स्पष्ट है कि भारत के सभी 36 राफेल विमान सुरक्षित हैं और पूरी तरह से काम कर रहे हैं।
पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: भारतीय वायुसेना के दस्तावेज से साबित हुआ, सुरक्षित हैं सभी 36 राफेल
भारतीय वायुसेना द्वारा फ्रांस की कंपनी सैफ्रान को जारी किए गए एक नए टेंडर ने पाकिस्तान के उस दावे को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है, जिसमें उसने भारत के राफेल विमानों को मार गिराने की बात कही थी।
ऑस्ट्रेलिया में 20 जुलाई से 'पिच ब्लैक' हवाई युद्धाभ्यास, भारत समेत 19 देशों की वायुसेनाएं जुटेंगी
ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरिटरी में 20 जुलाई से शुरू हो रहे बहुराष्ट्रीय 'पिच ब्लैक' सैन्य अभ्यास में भारतीय वायुसेना भाग लेगी। तीन सप्ताह चलने वाले इस अभ्यास में 19 देशों के 100 से अधिक विमान और सैन्यकर्मी शामिल होंगे।
मेवाड़ की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं उदयपुर की खुशी, 23 की उम्र में वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर
उदयपुर की 23 वर्षीय खुशी गंभीर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर मेवाड़ की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। पहले ही प्रयास में AFCAT और SSB पास कर हैदराबाद में कठोर प्रशिक्षण पूरा करने वाली खुशी अब क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
नवंबर में होनी थी शादी, पर तिरंगे में लिपटकर लौटा जहानाबाद का लाल शुभम, आखिरी कॉल पर मां से बोला था...
असम में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने में जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम शहीद हो गए। नवंबर में उनकी शादी होनी थी, पर अब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव लौटा।
सूबेदार मेजर की बेटी और कैप्टन की बहन मीनाक्षी तक्षक बनीं वायुसेना की फाइटर पायलट, एनडीए से रचा इतिहास
चरखी दादरी के गांव भागवी की मीनाक्षी तक्षक एनडीए के रास्ते भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनी हैं। सेना से जुड़े परिवार की इस बेटी का गांव लौटने पर तिरंगों और फूलों के साथ भव्य स्वागत हुआ।
राफेल पर बना '4C' फॉर्मूला, मोदी-मैक्रों की मुलाकात में बढ़ी रक्षा साझेदारी, भारत बनेगा फाइटर जेट तकनीक का केंद्र
फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी की वार्ता में राफेल और रक्षा क्षेत्र में सह-विकास, सह-डिजाइन, सह-उत्पादन और सह-निर्माण पर आधारित साझेदारी को प्राथमिकता दी गई। इस सौदे के तहत 94 राफेल विमान भारत में बनाए जाएंगे और देश में इनकी कुल संख्या 200 के पार जा सकती है।
जोरहाट विमान हादसा: अग्निवीर दानिश और शुभम के पार्थिव शरीर पहुंचे गांव, परिजनों की आंखें नम
असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम और जहानाबाद के शुभम कुमार के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचे, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
"मां, अभी व्यस्त हूं, बाद में आराम से बात करूंगा" — चंद घंटों बाद आई शुभम की शहादत की खबर, अमर हुए जहानाबाद के लाल
असम के जोरहाट एयरबेस के पास AN-32 विमान हादसे में जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। मां से उनकी आखिरी वीडियो कॉल अब परिवार के लिए ताउम्र की कसक बन गई है।
वायुसेना विमान हादसे में राजस्थान के लाल खेमाराम कुमावत शहीद, नावा क्षेत्र में शोक की लहर
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत पांच सैन्यकर्मियों की जान चली गई। शहीदों में नावा क्षेत्र के पांचोता गांव के अग्निवीर खेमाराम कुमावत भी शामिल हैं।
जोरहाट AN-32 हादसा: आखिर क्यों जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे ऐसे मिशन, पूर्व एयर मार्शल ने समझाई पूरी हकीकत
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पांच जवान शहीद हुए। एक पूर्व एयर मार्शल ने बताया कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में होने वाले ऐसे मिशन इतने चुनौतीपूर्ण क्यों माने जाते हैं।
इतिहास रचा: NDA से प्रशिक्षण लेकर पहली बार सेना में अफसर बनीं 9 महिला कैडेट्स
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में NDA की पहली महिला बैच की 9 कैडेट्स सेना में कमीशंड अधिकारी बनीं, जबकि इसी बैच की 5 कैडेट्स वायुसेना में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की समीक्षा की।
जालोर के डकातरा गांव की नंदिनी राजपुरोहित बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, बढ़ाया राजस्थान का गौरव
जालोर जिले के डकातरा गांव की बेटी नंदिनी राजपुरोहित ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल किया है। इस बैच में स्नातक उपाधि पाने वाले देश के 16 सैनिकों और विमान चालकों में उनका नाम शामिल है।
क्या राफेल को मिलेगी टक्कर? स्वीडन ने भारत को दिया दमदार प्रस्ताव, जानें कौन-सा फाइटर जेट कितना ताकतवर
स्वीडिश रक्षा कंपनी साब ने भारत को फुल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ ग्रिपेन E लड़ाकू विमान देने की पेशकश की है, जबकि रूस का Su-57 और फ्रांस का राफेल पहले से चर्चा में हैं। जानिए इन फाइटर जेट की ताकत और भारत के विकल्प।
मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले बड़ी पहल, राफेल की तकनीक भारत को सौंपने पर फ्रांस तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा से ठीक पहले फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए तकनीक हस्तांतरण और भारतीय हथियारों के एकीकरण पर सहमति जताई है। भारत ने 114 अतिरिक्त राफेल विमानों की खरीद के लिए औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।