उपनाम: बिहार न्यूज
बिहार का यह सरकारी स्कूल बना मिसाल, महंगे प्राइवेट स्कूलों को पछाड़कर देशभर में लहराया परचम
पूर्णिया का उफरैल मध्य विद्यालय स्वच्छता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान बन चुका है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस स्कूल ने देश भर में 21वां और बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है।
दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में नहीं मिला था दाखिला, अब बिहार के निखिल को लंदन में मिला 75 लाख रुपये का पैकेज
बिहार के भोजपुर के रहने वाले निखिल सिंह को लंदन में 75 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। तीन साल पहले दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज में दाखिला न मिलने के बाद उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला किया था।
बेगूसराय बालिका गृह कांड: पांच बालिकाओं के लापता होने पर मचा हड़कंप, पटना से पहुंचीं मंत्री ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच
बिहार के बेगूसराय में बालिका गृह से पांच बच्चियों के फरार होने की घटना के बाद सरकार सख्त हो गई है। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बच्चियों द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दि...
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार
बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी STF जवान को हिरासत में ले लिया है। मृतक की मां ने इस जवान पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया था।
सीतामढ़ी की पिड़किया का दुनियाभर में डंका, 4 पैसे से शुरू हुआ सफर आज ₹35 तक पहुंचा
बिहार के भिट्ठामोड़ की मशहूर पिड़किया न केवल अपने स्वाद के लिए पहचानी जाती है, बल्कि इसका इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा हुआ है। आज यह मिठाई नेपाल से लेकर गल्फ देशों तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
बिहार का मौसम: चंपारण समेत 25 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, दक्षिण बिहार में गर्मी से राहत नहीं
बिहार में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा।
करियर में शानदार उछाल ला सकता है सेफ्टी ऑफिसर का कोर्स, देश और विदेश में है लाखों का वेतन
आज के दौर में केवल पारंपरिक डिग्रियां काफी नहीं हैं, सेफ्टी ऑफिसर का कोर्स युवाओं को तेजी से रोजगार और बेहतर वेतन दिलाने का एक बेहतरीन माध्यम बन गया है।
वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, बुजुर्ग पर हुआ था हमला
बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक बुजुर्ग पर बाघ के हमले के बाद उसी के पास झाड़ियों में बाघ का शव मिला है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
जमुई के 'रिवर मैन' नंदलाल सिंह: 25 साल से नदियों को बचाने के लिए जारी है इनका संघर्ष
जमुई के नंदलाल सिंह पिछले पच्चीस वर्षों से बिहार की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित हैं, जिन्होंने निजी दुखों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अपना संकल्प नहीं छोड़ा।
बेगूसराय में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका, यूको आरसेटी लाया है तीन मुफ्त ट्रेनिंग प्रोग्राम
बेगूसराय स्थित यूको आरसेटी ने अगस्त महीने के लिए तीन कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की घोषणा की है, जिसमें भाग लेने वाले युवाओं को मुफ्त आवास और भोजन के साथ स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
गया: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने रची दिव्यांग पति की हत्या की खौफनाक साजिश, 4 लोग गिरफ्तार
बिहार के गया में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति की हत्या का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पत्नी समेत 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
सावन में देवघर जा रहे हैं तो फोन में जरूर रखें यह ऐप, बाबा के दर्शन से लेकर रास्ते तक की मिलेगी हर जानकारी
सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए ट्रिपल आईटी भागलपुर ने ई-श्रावणी ऐप तैयार किया है, जो यात्रा को आसान बनाने के साथ ही कई जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगा।
हाजीपुर में बदमाशों का खौफनाक तांडव, घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली, दहशत में इलाका
बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, परिवार को बम से उड़ाने की चेतावनी
पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बात कही गई है।
पटना के महावीर मंदिर में अब बजरंगबली के साथ भगवान धन्वन्तरि का भी आशीर्वाद, स्वास्थ्य लाभ के लिए उमड़े श्रद्धालु
पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। अब श्रद्धालु न केवल बजरंगबली बल्कि निरोगी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए भगवान धन्वन्तरि की पूजा भी कर सकेंगे।