उपनाम: बीएसएफ
तरनतारन में आईएसआई की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन के जरिए मंगवाए गए हथियारों का जखीरा बरामद
पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बीएसएफ के साझा ऑपरेशन में मनजीत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से विदेशी पिस्तौल और आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। इस पूरी तस्करी के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने के संकेत मिले हैं।
मुंगेर का वीर सपूत: भारत-पाक सीमा पर शहीद हुए बीएसएफ जवान चंदन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचा
पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीएसएफ जवान चंदन कुमार सिंह को उनके पैतृक गांव मुंगेर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पूरा इलाका गमगीन हो गया और हजारों लोगों ने तिरंगे में लिपटे वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सुरक्षा और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई 2026 तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और प्रमुख विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे।
जैसलमेर में जासूसी का भंडाफोड़: दुकान की आड़ में पाक हैंडलर्स को भेजता था सूचनाएं, पांच दिन की रिमांड
जैसलमेर के नाचना क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में मुस्ताक अली नामक युवक गिरफ्तार। जयपुर कोर्ट ने आरोपी को 22 जून तक पांच दिन की रिमांड पर भेजा, एजेंसियां उसके नेटवर्क की जांच में जुटीं।
इंडो-पाक सीमा से 15 किमी तक अतिक्रमण पर कसेगा शिकंजा, 41 सरहदी गांवों का तैयार होगा सुरक्षा नक्शा
जैसलमेर प्रशासन अंतरराष्ट्रीय सीमा से 0 से 15 किलोमीटर के दायरे में होने वाले सभी अतिक्रमणों का सर्वे कराएगा और नियम विरुद्ध मामलों पर दिवाली से पहले कार्रवाई होगी। साथ ही 41 सीमावर्ती गांवों का विस्तृत नक्शा और डेटा बैंक भी बनाया जाएगा।
सक्सेस स्टोरी: बचपन में मां से किया था फौजी बनने का वादा, आज पीएम मोदी की सुरक्षा संभाल रहे दूदू के बालकिशन बलाई
राजस्थान के दूदू जिले के एक छोटे से गांव के बालकिशन बलाई आज एसपीजी कमांडो के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात हैं। देश सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।
त्रिपुरा सीमा पर अमित शाह की दो टूक: ड्रोन, तस्करी और घुसपैठ के खिलाफ बनेगा 'स्मार्ट बॉर्डर'
गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लंकामूरा स्थित बीएसएफ सीमा चौकी का दौरा कर सीमा सुरक्षा को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने की घोषणा की और जल्द ही 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कही।
घुसपैठ पर सख्त रुख, बंगाल-बिहार और त्रिपुरा को लेकर अमित शाह की बड़ी घोषणा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बिहार में घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी और बताया कि 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना जल्द ही पायलट रूप में शुरू होगी।