उपनाम: बैडमिंटन
यूएस ओपन बैडमिंटन: खिताब से चूके किदांबी श्रीकांत, फाइनल में सू ली-यांग ने दी मात
यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा है। चीनी ताइपे के सू ली-यांग ने उन्हें तीन गेम के कड़े मुकाबले में हराकर अपना पहला खिताब जीता।
यूएस ओपन: किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ खेल भावना की पेश की अनूठी मिसाल
यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने न केवल शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि अपनी ईमानदारी से सबका दिल जीत लिया।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन दल घोषित, जानें किसे मिली जगह और कौन रह गया बाहर
भारतीय बैडमिंटन संघ ने एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी अगुआई पीवी सिंधु तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी करेगी। ये खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे।
अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में हार, ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुईं पीवी सिंधु
वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची ने पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में सीधे गेमों में मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर कर दिया। इस हार के साथ सिंधु का एक और खिताबी सपना अधूरा रह गया।
ऑस्ट्रेलियन ओपन: पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा क्वार्टर फाइनल में, अब किससे होगी टक्कर?
ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में पीवी सिंधु और युवा तन्वी शर्मा ने सीधे गेम में जीत दर्ज कर महिला एकल के अंतिम 8 में जगह बनाई। अब सिंधु का सामना चीनी ताइपे की चेन सु यू और तन्वी का जापान की टॉप सीड अकाने यामागुची से होगा।
ऑस्ट्रेलियन ओपन: पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में, 17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा बड़ा उलटफेर
ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में पीवी सिंधु ने सीधे गेमों में जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने पांचवीं वरीय खिलाड़ी को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया।
इंडोनेशिया ओपन: हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में, सिंधु को मिली हार
जकार्ता में चल रहे इंडोनेशिया ओपन में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की पुरुष डबल्स जोड़ी ने मलेशिया की उच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर पहली बार सुपर 1000 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पीवी सिंधू टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
इंडोनेशिया ओपन से बाहर हुईं पीवी सिंधु, वर्ल्ड नंबर वन आन से यंग ने फिर हराया
पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के राउंड ऑफ 16 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के हाथों 17-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। कोरियाई शटलर के खिलाफ यह उनकी लगातार दसवीं हार है।
इंडोनेशिया ओपन 2026: आयुष शेट्टी ने जीत के साथ बनाई प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह, चोट के चलते बीच मैच में हटी सात्विक-चिराग की जोड़ी
भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में चीन के होंग येंग चेंग को मात देकर इंडोनेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को सात्विक की चोट के कारण मैच के बीच में हट...
सिंगापुर ओपन में सात्विक-चिराग का कमाल, वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचे
भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 दक्षिण कोरियाई जोड़ी को सीधे सेटों में मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है।