उपनाम: अवैध कब्जा
श्योपुर: जमीन पर कब्जे के खिलाफ 32 घंटे तक 60 फीट ऊंचे टॉवर पर डटी रही रमाबाई
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर एक महिला करीब 32 घंटे तक 60 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर बैठी रही। प्रशासन द्वारा मामले के निपटारे का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही महिला नीचे उतरी।
हनुमानगढ़ में हिस्ट्रीशीटर पर बड़ी कार्रवाई, 29 मामलों के आरोपी नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेल में बंद नशा तस्कर विनोद कुमार नायक के अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया है।
80 साल की बुजुर्ग महिला ने एंबुलेंस से तय किया 1000 किलोमीटर का सफर, कलेक्टर के सामने रोकर मांगी मदद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आई एक रिटायर्ड शिक्षिका ने इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में अपने प्लॉट पर कब्जे की शिकायत की। अनीसा फातिमा ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार ने धोखे से संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
Barmer Encroachment Drive: बाड़मेर के गडरारोड में हटा अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने लगाया मस्जिद गिराने का आरोप
बाड़मेर के गडरारोड इलाके में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाया और कई भवनों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर जानबूझकर मस्जिद गिराने का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन इसे वैध कार्रवाई बता रहा है।
मथुरा: छाता तहसील के बिलौटा गांव में NHAI की जमीन बताकर चला बुलडोजर, अब उसी जगह खड़ी हो गई निजी बाउंड्रीवाल
मथुरा की छाता तहसील के बिलौटा गांव में जिस जमीन को NHAI की संपत्ति बताकर प्रशासन ने बुलडोजर से खाली कराया था, उसी जगह अब एक निजी व्यक्ति की दीवार खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार बिना नोटिस कार्रवाई और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है...
संभल: कसेरुआ में अवैध मस्जिद पर ध्वस्तीकरण के दौरान बरामद हुए 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर, FIR दर्ज
यूपी के संभल के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के दौरान 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने जामिया कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
‘गुरुग्राम रोड बनाते समय यहां बसाया था, अब उजाड़ रहे हैं’, फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई पर 84 साल के अब्दुल का सवाल- अब कहां जाएं?
फरीदाबाद के एनआईटी-3 चौक और नेहरू कॉलोनी में नगर निगम की तोड़फोड़ से इलाके में दहशत है। मस्जिद और दुकानों के बाद घरों पर खतरे को देखते हुए दशकों से रह रहे लोग प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।