उपनाम: अपराध
ओडिशा: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की निर्मम हत्या, परिजनों ने घर के आंगन में शव को पेट्रोल डालकर फूंका
ओडिशा के देवगढ़ में एक युवक की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के परिवार पर युवक को मारकर शव जलाने का आरोप है।
CBI की बड़ी कार्रवाई: MCD के वरिष्ठ अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नई दिल्ली में एमसीडी के एक वरिष्ठ सचिवालय सहायक और दो अन्य को 15 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है, साथ ही भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई है।
इनकम टैक्स कमिश्नर और CISF DIG दंपति पर सीबीआई का एक्शन, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
सीबीआई ने हैदराबाद में तैनात रहे इनकम टैक्स कमिश्नर जीवनलाल लाविदिया और उनकी पत्नी CISF की तत्कालीन DIG शिप्रा श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।
किशनगंज हाईवे लूट का पर्दाफाश: मोतिहारी के बाजारों में खपाया जा रहा था लूटा हुआ रिफाइंड तेल
बिहार के मोतिहारी में हाईवे पर हुई रिफाइंड तेल की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। किशनगंज और मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लूटा गया तेल बरामद किया है।
हासन के लॉज में युवती की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला शव, साथ आए दो युवक फरार
कर्नाटक के हासन जिले में एक दुखद और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां 23 साल की युवती का शव लॉज के बाथरूम में मिला है। मृतका के साथ रुके दो युवक घटना के बाद से ही लापता हैं और पुलिस उनकी गहन तलाश कर रही है।
दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में छात्रों का तांडव, दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत में 3 घायल
दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट के साथ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।
गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपी कल्याण बैसला की पहली तस्वीर आई सामने, चेहरे पर नहीं दिखा जरा भी पछतावा
गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत की पहली तस्वीर में आरोपी के हाथ में पट्टी बंधी है और उसके चेहरे पर अपने किए का कोई अफसोस नजर नहीं आ रहा है।
ठाणे के कल्याण में सरेआम लूट, बैंक से महज 100 मीटर दूर व्यापारी से छीने 40 लाख रुपये
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाया। पूरी घटना बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
महोबा: सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने गई टीम पर जानलेवा हमला, EO को पीट-पीटकर किया अधमरा
महोबा के कुलपहाड़ में अवैध निर्माण रोकने गई नगर पंचायत की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार बुरी तरह घायल हो गए और 11 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौन है कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी, जिसका नाम फिर से जिम ट्रेनर हत्याकांड से जुड़ा है?
दिल्ली में जिम ट्रेनर की हत्या के बाद एक बार फिर गैंगस्टर रणदीप भाटी का नाम चर्चा में है। नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में कभी उसका खौफ हुआ करता था।
अंबिकापुर: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने का है आरोप
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई नेता को हिरासत में लिया है। परिजनों का दावा है कि आरोपी लगातार छात्रा को निजी चैट और वीडियो के जरिए धमका रहा था।
खंडवा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने 3 महिलाओं को बचाया
मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
ग्वालियर में चार साल पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, स्कूल बस ड्राइवर को मारी गोली
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक स्कूल बस ड्राइवर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है, जहां तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर ही तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
तमिलनाडु में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: अपना कटा हाथ लेकर अस्पताल पहुंचा मजदूर, मचा हड़कंप
तमिलनाडु के धरापुरम में एक मजदूर काम के दौरान हुए विवाद में अपना हाथ गंवा बैठा, जिसके बाद वह कटे हुए हाथ को साथ लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा।
मुंबई में खौफनाक वारदात: बैग छूने के मामूली विवाद पर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
मुंबई के गोरेगांव में बिना अनुमति के कपड़ों का बैग लेने पर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी जान ले ली।