उपनाम: अपराध
जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल के तौर पर थी सक्रिय
राजस्थान के जयपुर में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला स्लीपर सेल के रूप में काम कर रही थी।
NEET यूजी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली परीक्षार्थियों की जगह बैठे सॉल्वर, कुल 30 लोग गिरफ्तार
लखीसराय में NEET यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 सॉल्वरों और बायोमेट्रिक एजेंसी के 21 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर: शादी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग से रोकने पर दूल्हे के जीजा को मारी गोली
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने से टोकने पर एक मेहमान ने दूल्हे के जीजा पर देसी कट्टे से हमला कर दिया।
लखीमपुर खीरी: मालखाने से सोना चोरी होने पर पुलिस की अजीब दलील, कहा- बंदर उठा ले गए गहने
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मालखाने में रखे सोने के गहने बंदर चुरा ले गए। कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला, जानिए एक्टर के परिवार से जुड़ी खास बातें
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर गोपालगंज में धारदार हथियार से हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है।
बेगूसराय में पानी के छींटे पर बवाल, दो पक्षों के बीच पथराव के बाद 9 गिरफ्तार
बिहार के बेगूसराय में मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मध्य प्रदेश: मिट्टी के लालच में माफिया ने कब्रिस्तान पर चलाई जेसीबी, कब्रें धंसने से बाहर आए शव
खरगोन जिले के बासवा गांव में अवैध खनन माफिया ने मिट्टी निकालने के लिए कब्रिस्तान को खोद डाला है, जिससे कई कब्रें नष्ट हो गई हैं और इंसानी अवशेष बाहर आ गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में लव मैरिज का खौफनाक अंत, बेटी के ससुराल वालों पर हमला कर ससुर का हाथ काटा
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में एक युवती द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज मायके वालों ने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल ससुर का बायां हाथ तेजधार हथियार से बुरी तरह कट गया है।
दिल्ली: सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर शाकिब ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, धर्म बदलने का बनाया दबाव
दिल्ली के बुराड़ी में एक महिला ने आरोपी शाकिब पर अपनी पहचान छिपाकर रेप करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, बिंदापुर में पार्किंग विवाद के दौरान 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई।
NEET परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: अंडरगार्मेंट में मोबाइल छिपाकर केंद्र पहुंची छात्रा
जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर नीट-यूजी परीक्षा के दौरान एक छात्रा को मोबाइल के साथ पकड़ा गया है। छात्रा पर परीक्षा के बीच में प्रश्नपत्र की फोटो खींचने और मोबाइल से उत्तर खोजने का आरोप है।
बिहार में NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 मुन्ना भाई और मेडिकल छात्र समेत 30 गिरफ्तार
लखीसराय में नीट परीक्षा के दौरान संगठित तरीके से की जा रही धांधली का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में बायोमेट्रिक कर्मियों और फर्जी परीक्षार्थियों सहित कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गोरखपुर में खौफनाक वारदात, 16 साल के किशोर ने भाई, भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने सगे भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
बहराइच: लड़की के गायब होने पर गांव में हिंसा, घर और आटा चक्की में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक युवती के लापता होने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसके बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जालौन में पति की हैवानियत: दूसरी महिलाओं से बात करने का विरोध किया तो पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नवविवाहिता को उसके पति ने कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला के दूसरी महिलाओं से बातचीत करने का विरोध करने पर पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है।
पश्चिम बंगाल: जमाई षष्ठी की खुशियों के बीच तीन घरों में बड़ी चोरी, नकदी और दो बकरे ले उड़े बदमाश
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में जमाई षष्ठी के त्यौहार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इस घटना में कीमती सामान और नकदी के साथ चोर दो बकरे भी चुरा ले गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।