लखनऊ में तीन दिवसीय डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 'त्रिवेणी' की शुरुआत हुई, जिसमें कई राज्यों के 100 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स, नीति निर्माता और विशेषज्ञ शामिल हुए। आयोजन के समापन पर 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे।
IIT कानपुर ने पंचायतों के कामकाज को बदलने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल तैयार किया है, जिसके तहत प्रदेश भर से बुलाए गए 250 प्रतिनिधियों और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी की अंसल कॉलोनी में यूपीसीडा की सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को रविवार को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।
मौसम केंद्र लखनऊ ने 15 और 16 जून के लिए उत्तर प्रदेश के करीब 32 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, जहां हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।
आगरा में विजन इंडिया कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और 2027 में सरकार बनने पर व्यापारियों को सहूलियत व सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 13 जून को FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
करीब 30 साल पहले गांव की लड़कियां और महिलाएं फटी बोरी और गेहूं के डंठल से हाथ का पंखा यानी बेना तैयार करती थीं, जो बिजली कटने पर आज भी ग्रामीण इलाकों में काम आता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत देशभर में बने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) की संख्या 90 करोड़ के पार पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ से अधिक खातों के साथ देश में पहले स्थान पर है।
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दान राशि में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए यूपी सरकार ने SIT बना दी है, लेकिन समाजवादी पार्टी इससे संतुष्ट नहीं है और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर रही है।
अंबेडकरनगर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को महाराजा सुहेलदेव पर टिप्पणी को लेकर तीखे शब्दों में घेरा, वहीं सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सालार मसूद गाजी को सूफी संत बताकर नई सियासी जंग छेड़ दी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में 32 सीटों की दावेदारी पेश की है और सपा के मजबूत किले आजमगढ़ में सेंध लगाने की रणनीति बना रही है।
पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन छेड़ने जा रही है। राहुल गांधी 17 जून को कोटा से इसकी शुरुआत करेंगे और 14 जुलाई को दिल्ली में पहले चरण का समापन होगा।
बिकना लोहे की चादर से बना एक पारंपरिक यंत्र था, जिससे गांव की महिलाएं दाल और अनाज में से कंकड़ व खरपतवार अलग करती थीं। आज आधुनिक मशीनों के चलते यह विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में शुरू हुई 'मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना' के तहत दो उन्नत नस्ल की देसी गायें खरीदने पर पशुपालकों को ₹80,000 तक की सरकारी सहायता मिल रही है, जिसमें 50% कोटा महिलाओं के लिए आरक्षित है।
ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव के पास एक कार सड़क किनारे बने खुले नाले में जा गिरी, हालांकि चालक सुरक्षित निकल आया। युवराज मेहता मामले के बाद भी हालात न सुधरने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।