मुजफ्फरपुर पुलिस ने टेलीग्राम पर NEET का असली प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को दबोचा। इस सिंडिकेट में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए लोकतंत्र, मतदान अधिकार और संवैधानिक संस्थाओं पर संकट का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम तेजी से बदल रहा है। 15 जून को 40 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी और उमस बनी रहेगी।
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक किसान धान के साथ सोयाबीन उगाकर कम लागत में अच्छा मुनाफा पा सकते हैं। उन्नत किस्में करीब 100 दिनों में तैयार हो जाती हैं और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज दे सकती हैं।
महंगी होती धान-गेहूं की खेती से परेशान अंबाला के किसान मनीष कुमार ने सरकार की हरी खाद योजना से प्रेरित होकर दो एकड़ में मूंग की फसल लगाई है, जो कम समय में तैयार होकर मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है।
फरीदाबाद के गुडईयर मोड़ पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर काम चल रहा है। एफएमडीए बड़ी पाइपलाइन और संग्रहण टैंक के जरिए बारिश का पानी सीधे नहर तक पहुंचाने की तैयारी में है।
पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेगूसराय के गंगा ग्लोबल स्कूल में बीते पांच साल से रसोइये का काम कर रहे राजकुमार शाह को अचानक पेट और सीने में दर्द उठा और अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। प्रिंसिपल के अनुसार मौत की वजह दिल का दौरा प्रतीत हो रही है, जबकि असल कार...
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में गया, राजगीर, नालंदा और पावापुरी के विकास कार्यों की समीक्षा कर परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और बिहार को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने के निर्देश दिए गए।
नकली बीज कारोबार और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जुगलकिशोर विश्नोई समेत छह आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसीबी अब तक 2.45 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
जयपुर के खो-नागोरियान थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज है, जहां कई ठिकानों पर छापे मारे गए और एक और एफआईआर दर्ज हुई है।
रीवा के बहुरीबांध गांव की 23 वर्षीय कल्पना प्रजापति ने तमाम मुश्किलों को पार कर भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट का पद हासिल किया है। माता-पिता दोनों को खोने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को सच कर दिखाया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी की लहरों पर बच्चे और युवा साधक जल योग का अभ्यास कर रहे हैं। पानी पर संतुलन बनाते हुए किए जा रहे कठिन योगासन घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
बोकारो की बुटीक संचालिका बसंती दास के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये की पूंजी से छोटे स्तर पर बुटीक शुरू किया जा सकता है और सही योजना के साथ हर महीने 50 हजार रुपये या इससे ज्यादा की कमाई संभव है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सुबह-सुबह ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने दो युवकों पर डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। गांधी नगर के रहने वाले 20 वर्षीय अमन और 20 वर्षीय प्रिंस घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।