जालंधर के मेहतपुर थाना क्षेत्र के बंगीवाल गांव में वांटेड आरोपी 23 वर्षीय लवप्रीत उर्फ लवी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। बचाव में गनमैन की चलाई गोली लगने से घायल लवप्रीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नागौर के मेड़ता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 75.61 करोड़ रुपये की लागत से 91.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का संपर्क बेहतर बनेगा।
जयपुर के रामनिवास बाग में स्थित 18वीं सदी का मेहंदी का कुआं कभी अपने मीठे और गुणकारी पानी के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज यह कचरे से भरा और उपेक्षित पड़ा है।
उज्जैन में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
चैनपुर के चेडाबार गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 2022 में शुरू किया गया ग्रामीण हाट आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है, जहां हर गुरुवार सब्जियों से लेकर रोजमर्रा का सामान बिकता है।
जमुई के नर्सरी संचालक कनिष्क ने थाईलैंड की प्रसिद्ध नस्ल 'बनाना मैंगो' तैयार की है, जो देखने में केले जैसा दिखता है। इस आम की लंबाई 18 इंच और एक फल का वजन 800 ग्राम तक हो सकता है।
बिहार विधान परिषद की 10 में से 9 सीटों पर एनडीए ने उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को जगह नहीं मिली। माना जा रहा है कि 8 जून को नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होते ही उनकी कुर्सी जा सकती है।
महाराष्ट्र के जलगांव में वरनगांव के पास मुंबई-नागपुर हाईवे बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई।
पटना कोचिंग विवाद में पुलिस की तलाश के बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का ऐतिहासिक दोमाकोंडा किला यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड 2022 मिलने के बाद वीकेंड हेरिटेज डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है और अब पर्यटकों के साथ-साथ फिल्म शूटिंग के लिए भी खास आकर्षण बन गया है।
खेतड़ी के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कॉपर कॉम्प्लेक्स में असिस्टेंट मैनेजर (एक्सप्लोरेशन) के पद पर कार्यरत प्रिया दीक्षित ज़मीन से करीब 400 मीटर नीचे खदानों में खनिजों की जांच कर रही हैं। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले माइनिंग सेक्टर में उन्होंने अपनी मेहनत से...
भिंड के मालनपुर क्षेत्र में 2019 में हुई 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात में गोहद स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता और परिजनों के बयानों से मुकरने के बावजूद डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहर...
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच तनातनी सामने आ गई है। झामुमो ने दोनों सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की राह कठिन हो गई है।
कांग्रेस नेता नीरज भारती से जुड़े विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों के बजाय कांग्रेस के तय मंचों पर रखे जाने चाहिए।
बारापुला फेज-III बनकर तैयार होने पर मयूर विहार और सराय काले खां सीधे एलिवेटेड रोड से जुड़ जाएंगे, जिससे गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लाखों लोग कम समय में दक्षिण दिल्ली होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।