दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग ने गुरुग्राम के सीए विवेक अग्रवाल समेत उनके परिवार के आठ लोगों की जान ले ली। आईसीयू में भर्ती पिता राधेश्याम ही अब इस परिवार में जीवित बचे हैं।
पटना में शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर सांसद पप्पू यादव ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं की कामयाबी में सभी शिक्षकों का योगदान है, इसलिए नफरत के बजाय संवाद और सौहार्द का संदेश दिया जाना चाहिए...
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग के दौरान धीरज गिरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर आईसीयू में फंसे सात मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान खिड़की का शीशा तोड़ते समय उनका हाथ बुरी तरह कट गया।
नागपुर में रहकर NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने पेपर लीक की खबर से आहत होकर फांसी लगा ली। उसके सुसाइड नोट और परिवार की हालत ने परीक्षा तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और राजधानी में अवैध संपत्तियों व नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है।
डीडवाना में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से डीएमडी जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ को एक दिन के लिए जिला कलेक्टर बनने का मौका मिला। उनकी संघर्षपूर्ण कहानी आज हजारों युवाओं की प्रेरणा बन रही है।
जोधपुर में तैयार किए जा रहे मॉड्यूल क्लीनिंग रोबोट बिना पानी के सोलर पैनलों की सफाई कर रहे हैं, जिससे बिजली उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ मैनपावर और पानी दोनों की बचत हो रही है।
भोपाल की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव कार्यपरिषद ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। प्रस्ताव अब उच्च शिक्षा विभाग और राजभवन के पास भेजा गया है।
ग्वालियर के रुद्रपुरा गांव में मां का मोबाइल टूट जाने पर डांट के डर से 6 साल का बच्चा घर से निकलकर एक ट्रॉली में जा सोया। करीब 8 घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित खोज निकाला और परिवार को सौंप दिया।
गुरुग्राम के सोहना स्थित पीर कॉलोनी में अदालत के आदेश पर प्रशासन ने पर्यटन विभाग की जमीन पर बने करीब 250 अवैध मकान ध्वस्त किए। इस कार्रवाई से करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है, अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।
पंचकूला के सेक्टर-5 में क्लब के बाहर देर रात हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति भागता दिख रहा है और दो हमलावर उस पर गोलियां बरसा रहे हैं। निशाने पर रहे भाजपा पार्षद के देवर रतन लुबाना बाल-बाल बच गए।
डोंगादरहा उपचुनाव में 23 वर्षीय मनीषा सिदार ने सरपंच पद पर बड़ी जीत हासिल की है। वे पूर्व सरपंच प्रभावती सिदार की बेटी हैं, जिनकी 1 अप्रैल 2025 को टोनही के संदेह में हत्या कर दी गई थी।
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। यूपी के संत कबीर नगर का रहने वाला यह छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
सीकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए व्यापक योजना बनाई है, जिसके तहत 10 प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लगेंगे और करीब 30 अवैध कट बंद किए जाएंगे।
हरियाणा सरकार की पशुधन इकाई स्थापना योजना के तहत पशुपालकों को लाखों रुपये का बैंक लोन और 25 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। आवेदन सरल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।