भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र की रामको मेटल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए और तीन को दिल्ली रेफर किया गया है। आग में ट्रैक्टर समेत कई वाहन जलकर राख हो गए।
फरीदाबाद का सेक्टर-123 तेजी से एक नया रिहायशी केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां प्लॉट की कीमतें करीब 1 लाख रुपये प्रति गज तक जा पहुंची हैं।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2026 के नतीजों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने पांच में से तीन अध्यक्ष पद जीते, जबकि कांग्रेस को दो पदों से संतोष करना पड़ा। पार्षद की 71 सीटों में से बीजेपी ने 39 और कांग्रेस ने 30 सीटें हासिल कीं।
गांदरबल जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं को अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।
जिस उत्तराखंड को देश का 'वॉटर टावर' कहा जाता है, उसी की राजधानी देहरादून से प्राकृतिक जल स्रोत लगभग गायब हो गए हैं और अब एक घूंट पानी के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ती है।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अलका गुर्जर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। स्थानीय निकाय से शुरू हुआ उनका सफर विधानसभा और राष्ट्रीय संगठन से होते हुए अब संसद के उच्च सदन तक पहुंचने की तैयारी में है।
गांधीनगर के युवा कारोबारी योगराज माली को पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहले 10 हजार, फिर 20 हजार और 50 हजार रुपए का लोन मिला, जिससे उनका चोराफली का छोटा कारोबार बढ़ा और सात से आठ लोगों को रोजगार भी मिला।
कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन को लेकर हुए हिंसक विवाद में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, मां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले से सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर विधायक...
भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्य आरोपी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। विशेष अदालत ने उसे तीन दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनावों के नतीजों में भाजपा ने पांच नगर पंचायत सीटों में से तीन पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं।
बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर को मैदान में उतारा है। इस फैसले के पीछे जाट और गुर्जर वोट बैंक को साधने की सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है।
सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा को उनके प्रशासनिक कौशल और अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका के लिए रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ड्रामे में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाले लोकेश आज असल जिंदगी में हजारों पुलिसकर्मियों...
देवघर के किसान अंबिका जी ने सब्जियों के लिए हर साल बांस खरीदने के बजाय करीब एक एकड़ जमीन में खुद बांस उगाना शुरू किया, जो अब उनकी अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया बन गया है। आज एक बांस करीब 200 रुपये तक बिकता है और इससे उन्हें हर महीने अच्छी कमाई हो रही है।
फरीदाबाद के पन्हेरा खुर्द में जेवर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर गार्डर उठा रही भारी क्रेन असंतुलित होकर पलट गई, जिससे तीन से चार मजदूरों के दबने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बंधु कोचिंग के बीच टकराव गहरा गया है। शिक्षक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं, जबकि ज्ञान बंधु कोचिंग ने खान सर पर अपने गार्ड से गोली चलवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।