झारखंड में आज कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में 39 से 42 डिग्री तक भीषण गर्मी पड़ सकती है।
भोपाल में अवैध कफ सिरप मामले में एसटीएफ ने डमी फर्म के प्रोपराइटर बालकिशन प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी तरीके से ड्रग लाइसेंस हासिल कर एक साल से कारोबार चलाया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
देवास के कमलापुर में इंदौर-बुदनी रेलवे लाइन परियोजना के तहत मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान एक मकान अचानक पोकलेन मशीन पर गिर गया। केबिन में फंसे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
कांग्रेस पार्टी ने रांची में ऐलान करते हुए प्रणव झा को झारखण्ड से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
बिहार सरकार ने समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा में कटौती कर दी है, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में पढ़ाने वाली 49 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल पूर्वी दिल्ली के अपने फ्लैट में मृत मिलीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल गांधी की कोर टीम की सदस्य रहीं नटराजन 2009 में मंदसौर से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।
रतलाम के होटल अजंता पैलेस में चार चीनी नागरिकों के एक महीने से अधिक समय ठहरने की सूचना प्रशासन को न देने पर पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर पर इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट-2025 के तहत मामला दर्ज किया है।
बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवास बोर्ड की वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर नए आवासीय परिसर बनाने की योजना पर मंथन किया, ताकि अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को किफायती और आधुनिक सुविधाओं वाले मकान मिल सकें।
पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR अभियान के दौरान हुई हिंसा के मामलों में NIA ने दो और आरोपियों मौलाना इमरान अली और रिंकू एसके को गिरफ्तार किया है। दोनों पर न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर आरोप हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और संगठन के अनुभवी नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों का जीतना तय माना जा रहा है।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया है। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर प्रदेश अध्यक्ष और विधायक होते हुए अब संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए अपने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। जानिए छात्र राजनीति से लेकर पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले तरुण चुघ का पूरा राजनीतिक सफर।
पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों द्वारा निजी ट्यूशन देने की शिकायतों पर जांच के आदेश दिए हैं। NHRC के नोटिस के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला स्कूल निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सहकारी मॉडल पर आधारित भारत टैक्सी का ट्रायल जयपुर में शुरू हो गया है, जिससे शहरवासियों को बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और कैब का नया विकल्प मिलेगा। ट्रायल से पहले ही करीब 13 हजार सारथी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।