कभी नक्सलवाद और बारूद के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर में एक किसान ने चार साल की मेहनत से दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम उगाया है, जिसकी कीमत ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है।
झुंझुनूं के बसंत विहार में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
सीकर के खाचरियावास गांव में अधूरे नाले के चलते पहली ही बारिश में भारी जलभराव हो गया और पानी घरों में घुस गया। नाराज ग्रामीणों ने समस्या का जल्द हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुरहानपुर के जगदीश कुमार शाह 11वीं में फेल होने के बाद तानों के बावजूद नहीं रुके और आज सऊदी अरब की एक बड़ी कंपनी में डायरेक्टर हैं, जहां उनके नेतृत्व में 200 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
मुरैना में 60 साल के दादा ने अपनी पांच साल की पोती से दुष्कर्म किया, वहीं ग्वालियर में एक दादा चार माह से नाबालिग पोती के साथ अश्लील हरकत करता रहा। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले मतदान से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस अपने सभी 16 विधायकों को एकजुट रखने के लिए तेलंगाना भेजने की तैयारी में है। उद्योगपति परिमल नाथवानी की निर्दलीय एंट्री ने सत्तारूढ़ 'इंडिया' गठबंधन की चि...
सुंदरनगर के कांगू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कार से 6.650 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा, जबकि मनाली में तरनतारन की एक महिला से 15.240 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की तैयारी के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली, रोग प्रतिरोधी और जलवायु अनुकूल धान की उन्नत किस्में अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही बीज चयन और वैज्ञानिक खेती से कम लागत में बेहतर पैदावार प...
मुजफ्फरपुर के अरविंद कुमार मिश्रा गाय के गोबर, गोमूत्र और पंचगव्य से करीब 15 तरह के उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिनकी मांग अब बिहार के कई जिलों के साथ-साथ राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से भी आने लगी है।
सीकर जिले के पलसाना ब्लॉक का रायपुरा गांव करीब 400 साल पुराना ऐतिहासिक गांव है, जिसकी बसावट दो बार हुई। पहले यहां ब्राह्मण समाज का प्रभाव रहा और बाद में संवत 1817 में राजपूतों व जाट समाज के सहयोग से इसे दोबारा बसाया गया।
थारपारकर, साहीवाल, गिर, लाल सिंधी, राठी और कांकरेज जैसी देसी नस्लें भीषण गर्मी और सीमित चारे में भी रोज़ 10 से 20 लीटर तक दूध देकर पशुपालकों के लिए वरदान बन रही हैं। इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और गर्मी झेलने की ताकत इन्हें डेयरी किसानों की पहली पसंद बनाती...
अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम पर एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है। सवाल यह है कि हाईकमान के पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखने के बीच वे अचानक चार साल पुरानी घटनाएं क्यों याद कर रहे हैं।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठे हैं। फंदे की रस्सी जब्त करने का समय तो दर्ज है, लेकिन उसकी पहचान करने वाले का कोई रिकॉर्ड दस्तावेजों में नहीं मिला, वहीं केस डायरी की अहम जानकारियां पहले ही आरोपी पक्ष तक पहुंचने का दावा क...
कटनी के स्लीमनाबाद में बन रही देश की सबसे लंबी जल सुरंग अपने अंतिम चरण में है और इसमें केवल 108 मीटर खुदाई बाकी है। जून 2026 के अंत तक काम पूरा होने पर बरगी बांध का पानी रीवा, सतना, मैहर और पन्ना तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के युवा रोहित कश्यप करीब 7000 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। काशी से गंगाजल लेकर वे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच चुके हैं और आगे जगन्नाथपुरी, उज्जैन, अमरनाथ तथा केदारनाथ की यात्रा भी पैदल ही पूरी करेंगे।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।