सुप्रीम कोर्ट से जुड़े दिग्विजय सिंह के एक बयान पर विवाद गहराया। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखकर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट, 1971 के तहत कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा में 13 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की आशंका है, वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
जीपीओ गोलंबर के पास स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क पटना का पहला सार्वजनिक उद्यान माना जाता है, जिसे अंग्रेजों ने 1916 में बनवाया था और आज यह सैर-सपाटे तथा परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख केंद्र है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून को उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी है।
जयपुर के संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत संपन्न हो गई है। मृतक की पत्नी को एसएमएस अस्पताल में संविदा पर नौकरी और बच्चे को पालनहार योजना का लाभ देने पर सहमति बनी है।
ग्वालियर में एक युवती ने अपने पड़ोसी प्रेमी पर शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने और बालिग होने के बाद मारपीट कर संबंध तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा और इसी दिन शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली अनिवार्य की है, जिसकी अनदेखी पर जून का वेतन रोका जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे प्रदेश के बड़े नेताओं का षड्यंत्र करार दिया।
समाजसेवी विजय शर्मा ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए 14 जून से भंभोरी क्षेत्र में निशुल्क वाहन सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। विजेश फाउंडेशन की यह पहल जरूरतमंदों को सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराएगी।
इंदौर में 40 दिन की बीमार बच्ची को गोद में लेकर पहुंची मां की पीड़ा सुनकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठा ली और परिवार की आर्थिक मदद भी की।
गुना के बृजेश भानू शर्मा ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई। अब उनका माफी मांगता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूर्णिया में पांव में कील गड़ने से सूजन के बाद झोलाछाप डॉक्टर धीरज मेहता का इंजेक्शन लगवाते ही एक बच्चा बेहोश हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चंपानगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दोनों का इलाज पटना एम्स में जारी है, जबकि फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
पश्चिम बंगाल के बर्धमान नगर निगम के 21 नंबर वार्ड स्थित तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर से शुक्रवार को बड़ी मात्रा में मोटी लाठियां और सफेद कपड़ा (थान) बरामद हुआ, जिन लाठियों पर कथित तौर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम लिखे होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी ने मुख्यालय में बड़ी बैठक की, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।