यूपी प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस दिन से मिलेंगे इंटरव्यू लेटर शिक्षा एक घंटा पहले 2
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 15 जून से 27 जून 2026 तक विषयवार होंगे और अभ्यर्थी 05 जून 2026 से अपने साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत प्रवक्ता संवर्ग के 624 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह साक्षात्कार 15 जून 2026 से शुरू होकर 27 जून 2026 तक विषयवार आयोजित होंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को कराई गई थी और इसका परिणाम 02 जून 2026 को जारी किया गया। लिखित परीक्षा में औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

किस तारीख को होगा किस विषय का साक्षात्कार

15 जून को वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद 16 जून को भौतिक विज्ञान एवं इतिहास, 17 जून को रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, 18 जून को नागरिक शास्त्र एवं गणित तथा 19 जून को जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

इसी क्रम में 20 जून को संस्कृत, 22 जून को भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र, 23 जून को अर्थशास्त्र, 24 जून को अंग्रेजी, 25 जून को अंग्रेजी एवं हिन्दी तथा 27 जून को हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

कब से डाउनलोड कर सकेंगे साक्षात्कार पत्र

प्रवक्ता भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र 05 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों से अपील

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी जरूरी अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!