यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: चूड़ी, बाली, क्लिप से लेकर चाभी तक, जानें परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना उत्तर प्रदेश एक घंटा पहले 1
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई वस्तुएं परीक्षा हॉल में ले जाने पर रोक है। लखनऊ के 51 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है और इसमें करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और अब दूसरी पाली की तैयारियां जोरों पर हैं। दूसरी पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

लखनऊ के 51 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान जो महिला अभ्यर्थी चूड़ी, कान की बाली पहनकर पहुंच रही हैं या जिनके बालों में क्लिप लगी है, उनसे ये सभी चीजें उतरवाई जा रही हैं। राजधानी लखनऊ में कुल 51 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। केंद्रों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें साफ तौर पर बताया गया है कि परीक्षा हॉल के भीतर कौन-कौन सी वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित है।

इन वस्तुओं पर है रोक

  • ज्वेलरी
  • पेपर
  • पेंसिल बॉक्स
  • कैलकुलेटर
  • वॉलेट
  • सनग्लास
  • कैप
  • खाने-पीने का सामान
  • मोबाइल
  • यूएसबी ड्राइव
  • घड़ी
  • चाभी

इन सभी वस्तुओं को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा हॉल में ले जाना मना है।

करीब 29 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की यह भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित इस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के हित में यह अहम फैसला लिया है।

सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिले और आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!