उपनाम: यूपी पुलिस भर्ती
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026: परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 41424 पदों के लिए ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: उत्तर कुंजी जारी, 23 जून तक दर्ज कराएं अपनी आपत्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी के जरिए पोर्टल पर जाकर उत्तर देख सकते हैं और आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न: 21.92 लाख ने दिया इम्तिहान, दर्ज हुए 12 मुकदमे, 9 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8 से 10 जून तक तीन दिन चली, जिसमें 21,92,236 अभ्यर्थी शामिल हुए। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: कोई रात दो बजे घर से निकला तो किसी ने तय किया छह घंटे का सफर, रामपुर पहुंचे हजारों अभ्यर्थी; गणित के सवालों ने उलझाया पर बनी रही वर्दी की उम्मीद
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन रामपुर के 16 केंद्रों पर 24,768 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। अधिकांश ने पेपर को सिलेबस आधारित बताया, हालांकि गणित और चक्रवृद्धि ब्याज के सवालों ने उन्हें खासा परेशान किया।
यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा: चंद्रयान से लेकर कोविड वैक्सीन तक, इन सवालों ने उलझाए अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन संपन्न हुआ, जिसमें अभ्यर्थियों ने जीके और हिंदी के सवालों को सबसे ज्यादा उलझाने वाला बताया। छात्रों के मुताबिक इस बार अच्छी तैयारी करने वालों का चयन तय है और कट ऑफ उम्मीद से ऊपर जा सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: चूड़ी, बाली, क्लिप से लेकर चाभी तक, जानें परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई वस्तुएं परीक्षा हॉल में ले जाने पर रोक है। लखनऊ के 51 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है और इसमें करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में जबरदस्त होड़, एक-एक पद के लिए 89 दावेदार मैदान में
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जिसमें 32,679 पदों के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू: फर्जी पेपर या अफवाह फैलाने वालों पर सीधे NSA की कार्रवाई की चेतावनी
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है, जिसमें प्रदेश के 28.86 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि फर्जी पेपर या अफवाह फैलाने वालों पर रासुका (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
यूपी पुलिस भर्ती: 8, 9 और 10 जून को होगी सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा, देख लें पूरा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को लखनऊ में होगी। तीन दिवसीय परीक्षा को सकुशल कराने के लिए कुल 1,626 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50% छूट
यूपी सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर बसों में 50 फीसदी किराया छूट देने का ऐलान किया है। लखनऊ में तीन दिन चलने वाली परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले 6 जून को होगी रिहर्सल, सीएम योगी ने दिए अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की और 6 जून को रिहर्सल करने को कहा। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी, अब ऑनलाइन देखें परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 30 मई को कांस्टेबल परीक्षा 2026 की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। 32,679 पदों के अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा शहर, जिला, शिफ्ट और तिथि देख सकते हैं।