माउंट आबू की सैर पर जाएं तो टाइगर पाथ जरूर देखें, जंगल सफारी सा रोमांच देगा यह नेचुरल ट्रेल जीवनशैली एक महीने पहले 26
माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में मौजूद करीब 8 किलोमीटर लंबा नेचुरल ट्रेल पर्यटकों को जंगल सफारी जैसा अनुभव कराता है। यहां का गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट सुबह के समय बेहद खूबसूरत नजर आता है।

राजस्थान का खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू अगर आपकी घूमने की सूची में है, तो यहां की एक खास जगह को देखना बिल्कुल न भूलें। माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बना नेचुरल ट्रेल प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वालों के लिए किसी जंगल सफारी से कम नहीं है। यह ट्रेल करीब 8 किलोमीटर लंबा है।

टाइगर पाथ नाम के पीछे की वजह

इस ट्रेल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग यहां बाघ होने का अनुमान लगा लेते हैं। हकीकत में माउंट आबू के जंगल में टाइगर नहीं पाए जाते। दरअसल यहां मिलने वाले लेपर्ड का कद-काठी और शरीर पर बनी धारियां काफी हद तक टाइगर से मिलती-जुलती दिखाई देती हैं। इसी समानता के चलते इस रास्ते को टाइगर पाथ के नाम से जाना जाता है।

कहां से शुरू और कहां खत्म होता है ट्रेल

इस ट्रेल की शुरुआत सेंट मैरी स्कूल के पास से होती है और यह सीतावन आरना के नजदीक जाकर समाप्त होता है। पूरे रास्ते में प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को रोमांचित करते रहते हैं।

गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट

इसी रास्ते पर एक मशहूर व्यू पॉइंट गोल्डन हॉर्न भी मौजूद है। इसका नाम यहां स्थित एक पहाड़ी की वजह से पड़ा है, जो सुबह के समय बेहद आकर्षक और मनमोहक नजर आती है।

प्रिया नायर पाबना की लाइफस्टाइल एवं फैशन एडिटर हैं, जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स कवर करती हैं। रिश्तों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर भी वे लिखती हैं। उनका लेखन आधुनिक और भारतीय जीवनशैली का संतुलन पेश करता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप