रात को सोने से पहले इस तरीके से लगाएं कच्चा दूध, सुबह चेहरे पर दिखेगा कुदरती निखार, जानें ब्यूटी एक्सपर्ट का देसी नुस्खा जीवनशैली एक घंटा पहले 3
ब्यूटीशियन कोमल कुमारी के मुताबिक रात में चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से धूल और पसीना साफ होता है और त्वचा हाइड्रेट होकर चमकदार व ताजा दिखती है। जानिए इसका आसान तरीका।

गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और पसीने का असर सबसे पहले चेहरे की रंगत पर पड़ता है। अधिक पसीना आने से त्वचा चिपचिपी हो जाती है और उसकी ताजगी गायब होने लगती है। हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और फ्रेश दिखे, लेकिन इसके लिए बार-बार पार्लर जाना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में घर में मौजूद एक साधारण चीज को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर आप ताजगी और निखार दोनों पा सकते हैं।

जमुई की मशहूर ब्यूटीशियन कोमल कुमारी बताती हैं कि इसके लिए कच्चा दूध एक बेहतरीन विकल्प है। उनके अनुसार रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा की गहराई तक सफाई होती है। दिनभर जमा हुई धूल, मिट्टी, प्रदूषण और पसीने की वजह से रोमछिद्रों में फंसी गंदगी को निकालने में कच्चा दूध मददगार साबित होता है।

चेहरे को बनाता है तरोताजा

कोमल बताती हैं कि कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायक होता है, जिससे चेहरा अधिक साफ और मुलायम नजर आता है। उनका कहना है कि नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ती है और चेहरा पहले की तुलना में कहीं ज्यादा फ्रेश दिखाई देने लगता है।

रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद

ब्यूटीशियन के मुताबिक कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम करता है। खासकर जिन लोगों की त्वचा रूखी रहती है, उनके लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और चेहरे की खुरदराहट को कम कर सकता है। इसके साथ ही धूप की वजह से होने वाली टैनिंग और हल्के दाग-धब्बों को कम करने में भी इसे सहायक माना जाता है।

बेहद आसान है इस्तेमाल का तरीका

कोमल बताती हैं कि कच्चे दूध को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, फिर रुई की मदद से पूरे चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें, इससे चेहरा एकदम साफ हो जाता है।

उनका कहना है कि सामान्य त्वचा वाले लोग सप्ताह में 3-4 बार कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित देखभाल और सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!